DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

उपलब्धि सेवा में – बालोद जिले को मिले 3 राष्ट्रीय स्वयंसेवक, हीरापुर से ही दो का चयन

बालोद। जिला कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर शिल्ली थामस, डिस्ट्रिक्ट यूथ कॉर्डिनेटर नितिन शर्मा (नेहरू युवा केन्द्र संगठन ) तथा बालोद युवाओं के अगुवाई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक पद के साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां बालोद जिले से 265 युवाओं में अपना ऑनलाइन पंजीयन कराए थे। साक्षात्कार में 235 युवाओं ने अपनी भागीदारी दिए। इस साक्षात्कार चयन में जिले से सिर्फ 3 ही स्वयंसेवक का चुनाव होना था। जहां बालोद ब्लॉक से 2 तथा गुण्डरदेही ब्लॉक से 1 स्वयं सेवक का चुनाव हुआ। पहले स्थान पर वासुदेव पिता उदय राम निवासी हीरापुर तथा द्वितीय स्थान पर उपासना निषाद पिता श्यामलाल निषाद, चिचलगोंदी अर्जूंदा व तीसरे स्थान में लिकेश्वर साहू पित ईश्वर लाल साहू, हीरापुर रहे।वासुदेव और लीकेश्वर साहू दोनों एक ही गांव हीरापुर से हैं और दोनों में मार्शल आर्ट्स से लड़कियों और खिलाड़ियों को आत्म सुरक्षा तथा मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण प्रदान करते हैैं। ये दोनों राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तथा मेडलिस्ट भी हैं। जो आज भी अपने जिले, राज्य, राष्ट्र के लिए, अपने टीम को तैयार करते आ रहे हैं। अब तक एनएसएस,एनसीसी, बीएसजी जैसे इकाइयों में रहकर अपनी सेवा दे रहे। अब नेहरू युवा केन्द्र संगठन में रहकर अपनी सेवा देने के लिए संकल्पित है। वहीं, उपासना निषाद सुवानी शिक्षण समिति दुर्ग द्वारा बच्चों युवाओं के शिक्षण सेवा में संलग्न थी।

You cannot copy content of this page