DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सावधान रहें अब किसान- गुरुर में धान चोरी कर रहे 4 चोर गिरफ्तार

बालोद/गुरुर । खेती किसानी में धान कटाई का सिलसिला शुरू होने के बाद अब धान की चोरी की घटना भी सामने आने लगी है। ऐसा ही एक मामला गुरुर क्षेत्र में सामने आया जहां पर रात में धान की चोरी करते हुए 4 लोग रंगे हाथ पकड़े गए। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गोलेन्द्र कुमार भारती पिता जीवन लाल भारती उम्र 37 वर्ष थाना गुरूर जिला बालोद ने दिनांक 10 नवम्बर 21 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 8 नवम्बर 21 को हारवेस्टर से धान कटाई मिंजाई कर धान को घर से लगा हुआ घर के पीछे खलिहान (ब्यारा) में सुखने के लिये फैलाकर रखा था। दिनांक 10 नवम्बर के रात्रि करीबन 7:30 बजे धान को देखने के लिये खलियान (ब्यारा) में गया तो खालियान के धान को तीन लोग प्लास्टिक बोरी में अलग अलग जगह से भर रहे थे। टर्च मारकर देखा तो तीनो लोग अलग अलग दिशा में भागने लगे। जिसका मैं एक व्यक्ति का पीछा किया जो मंशा राम सिन्हा के खेत में गिर गया। जिसे पकड़कर नाम पता पुछने पर अपना नाम शिव यादव पिता मुन्ना यादव ग्राम बोरतरा भाठापारा का रहने वाला बताया। जिसे अन्य भागने वालो का नाम पुछा तो पेमेन्द्र मानिकपुरी, सत्या चंदेल, रोशन राव ग्राम बोरतरा का रहने वाला का नाम बताया है। तीन बोरी में धान भरा मेरे खालियान में रखा तीन बोरी धान करीबन 1 क्विटंल 20 किलो कीमती 3000 रूपये को मेरे गांव के शिव यादव, पेमेन्द्र मानिकपुरी, सत्या चंदेल रोशन राव ने चोरी करने का प्रयास कर रहा था। यदि मै मौके पर नहीं पहुंचता तो उपरोक्त चारो आरोपी मेरे खालिहान के धान को चोरी कर ले जाता। उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचन के दौरान प्रार्थी एवं गवाहो का कथन लेखबद्ध कर मौका घटना स्थल का निरीक्षण कर मौका नजरी नक्शा तैयार किया गया। आरोपीयो द्वारा प्रार्थी के धान को चोरी करने के लिये बोरी मे भरकर रखा था। जिसे मौका घटना स्थल से जप्त कर आरोपीयो का पता तलाश कर आरोपीयों के मिलने पर थाना लाकर पुछताछ कर आरोपीयो के मेमोरण्डम कथन के आधार पर आरोपी पेमेन्द्र मानिकपुरी द्वारा घटना कारित करने के लिये मोटर सायकल का उपयोग किया गया है, उसे एवं आरोपी शिव यादव के द्वारा प्रकरण के घटना कारित कर भागने दौरान चप्पल मंशा राम सिन्हा के खेत में छोड़ा था जिसे आरोपीयो के निशानदेही पर समक्ष गवाहन जप्ती कार्यवाही किया गया। प्रकरण के जुमला विवेचना संकलित साक्ष्य से आरोपीयो के द्वारा घटना दिनांक समय को एक राय होकर अपराध घटित करना पाया जाने पर आरोपीगण को गिरफ्तारी का कारण बताकर आरोपी (01) शिवकुमार यादव पिता मुन्ना यादव उम्र 24 वर्ष (02) पेमेन्द्र मानिकपुरी पिता खूबचन्द मानिकपुरी उम्र 24 वर्ष (03) सत्यानारायण चंदेल उर्फ सत्या चंदेल पिता रामभरोसा उम्र 18 वर्ष 05 माह 27 दिन (04) रोशन राव उर्फ विशाल राव पिता कृष्णा राव उम्र 24 वर्ष सभी निवासी ग्राम बोरतरा को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी. आर. पोर्ते के निर्देशन में उक्त प्रकरण को सुलझाने एवं गिरफ्तारी में निरीक्षक डी० चंद्रवंशी, स.उ.नि. सूरज साहू आरक्षक दोलेश ठाकुर, पिताम्बर निषाद, शेरअली, लेखराम मारकण्डे की सराहनीय भूमिका रही।

ये भी पढ़ें

You cannot copy content of this page