देश का ऐसा पहला उदाहरण – नंदिनी की खाली पड़ी माइंस में बना है विशाल मानव निर्मित जंगल,15 सितम्बर को शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री बघेल


 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बनाया गया था प्रस्ताव, डीएमएफ-एडीबी की राशि से हुआ कार्य 2500 एकड़ क्षेत्रफल में लगाए गये 83 हजार से अधिक पौधेतैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं डीएफओ श्री धम्मशील गणवीर ने किया साइट निरीक्षणपर्यावरण के पुनः संरक्षण अथवा इकोलॉजिकल रीस्टोरेशन के लिए नजीर, किस तरह से खनन आधारित प्रोजेक्ट को नेचुरल हैबिटेट के रूप में बदला जा सकता है इसका अनुकरणीय उदाहरण दुर्ग- देश में पर्यावरण की मानव निर्मित विशाल धरोहर दुर्ग जिले में बनी है नंदिनी की खाली पड़ी खदानों की जमीन  में यह प्रोजेक्ट विकसित किया जा रहा है।लगभग 3.30 करोड़ रुपए की लागत से यह प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसके लिए डीएमएफ तथा अन्य मदों से राशि ली गई है। पर्यावरण संरक्षण के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर यह प्रोजेक्ट तैयार किया गया। यह प्रोजेक्ट देश दुनिया के सामने उदाहरण है कि किस तरह से निष्प्रयोज्य माइंस एरिया को नेचुरल हैबिटैट के बड़े उदाहरण के रूप में बदला जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 15 सितंबर को इसका शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वे पौधरोपण भी करेंगे।उल्लेखनीय है कि 17 किलोमीटर क्षेत्र में फैले नंदिनी के जंगल में पहले ही सागौन और आंवले के बहुत सारे वृक्ष मौजूद हैं। अब खाली पड़ी जगह में 83,000 पौधे लगाये गये हैं। इसके लिए डीएमएफ-एडीबी से राशि स्वीकृत की गई कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए क्षेत्र का निरीक्षण किया। डीएफओ श्री धम्मशील गणवीर ने विस्तार से प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए कहा कि 83000 पौधे लगाये जा चुके हैं। 3 साल में यह क्षेत्र पूरी तरह जंगल के रूप में विकसित हो जाएगा। यहां पर विविध प्रजाति के पौधे लगने की वजह से यहां का प्राकृतिक परिवेश बेहद समृद्ध होगा। श्री गणवीर ने बताया कि यहां पर पीपल, बरगद जैसे पेड़ लगाए गये हैं जिनकी उम्र काफी अधिक होती है साथ ही हर्रा, बेहड़ा, महुवा जैसे औषधि पेड़ भी लगाए गये हैं।पक्षियों के लिए आदर्श रहवास- श्री गणवीर ने बताया कि पूरे प्रोजेक्ट को इस तरह से विकसित किया गया है कि यह पक्षियों के लिए भी आदर्श रहवास बनेगा तथा पक्षियों के पार्क के रूप में विकसित होगा। यहां पर एक बहुत बड़ा वेटलैंड है जहां पर पहले ही विसलिंग डक्स, ओपन बिल स्टार्कआदि लक्षित किए गए हैं यहां झील को तथा नजदीकी परिवेश को पक्षियों के ब्रीडिंग ग्राउंड के रूप में विकसित होगा। आज कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री बृजेश क्षत्रिय एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।इको टूरिज्म का होगा विकास- इसके साथ ही इस मानव निर्मित जंगल में घूमने के लिए भी विशेष व्यवस्था होगी। इसके लिए भी आवश्यक कार्य योजना बनाई गई है ताकि यह छत्तीसगढ़ ही नहीं अपितु देश के सबसे बेहतरीन घूमने की जगह में शामिल हो सके।अहिवारा महाविद्यालय के नये भवन एवं रेस्ट हाउस का भी लोकार्पण- इस अवसर पर मुख्यमंत्री अहिवारा में महाविद्यालय भवन का भी लोकार्पण करेंगे। इसे 4 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से बनाया गया है। साथ ही रेस्ट हाउस भी लगभग 1.30 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इसका भी लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। इसकी तैयारियों का निरीक्षण भी कलेक्टर ने किया। इस दौरान एसडीएम श्री बृजेश क्षत्रिय एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

एक नजर इधर-बालोद जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए 12 सितम्बर को कोविड टीकाकरण केन्द्रों की जानकारी ये है


बालोद-कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत 12 सितम्बर 2021 को जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एस.के. सोनी ने बताया कि…

हमारे बालोद में ऐसा भी होता है, हद है श्रेय की राजनीति की : एक ही काम का दो दिन होगा लोकार्पण, देखिये क्या है मामला?


हॉट बाजार शेड का संसदीय सचिव 12 सितंबर को तो सांसद उसी का 13 सितंबर को करेंगे लोकार्पणबालोद/देवरीबंगला। स्थानीय नया बस स्टैंड में नवनिर्मित हाट बाजार शेड, चबूतरा एवं सीमेंटकरण…

तिलखैरी में तांदुला नदी में डूबी जिंदगी, मस्ती में लापरवाही बनी मौत की वजह


बालोद। गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम तिलखैरी में तांदुला नदी में सुबह करीब 10:30 बजे एक 13 वर्षीय बालक उमाशंकर निषाद की डूबने से मौत हो गई। जबकि लाश शाम करीब…

मां की स्मृति में इस शिक्षिका बेटी ने बच्चों को दिया प्रोत्साहन, जानिए क्या कदम उठाई इस बार एनुका ने


फ़ाइल फ़ोटो- एनुका अपनी मां के साथ बालोद/ डौंडीलोहारा। सुश्री एनुका शार्वा (व्याख्याता) शासकीय कन्या उच्च. माध्यमिक विद्यालय डौंडीलोहारा द्वारा अपनी मां स्व. श्रीमति हेम शार्वा की स्मृति में नगर…

पोषण माह 2021-छत्तीसगढ़ को कुपोषण मुक्त बनाने हर व्यक्ति, परिवार, समाज, संगठन का सहयोग जरूरी – श्रीमती भेंड़िया


सुपोषित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ राजधानी में निकली विशाल साइकिल रैली महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंड़िया, महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ.नायक,नगर निगम सभापति श्री दुबे, सहित बड़ी…

मोहला एबीईओ राजेंद्र देवांगन को हमारे नायक कॉलम के लिए बस्तर संभाग का प्रभार मिला


मोहला। अपने ऊर्जावान कार्य और सकारात्मक सोच के साथ शिक्षा के प्रति समर्पित कार्य करने वाले मोहला के सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार देवांगन को पढ़ाई तूहर दुआर…

पौधारोपण से श्री गणेश, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश


बालोद। बालोद के रहने वाले इन बच्चों ने गणेश चतुर्थी पर वृक्षारोपण का श्रीगणेश किया। बच्चों ने कहा कि हमारी छोटी सी कोशिश आने वाले भविष्य के लिए बड़ा प्रयास…

बालोद के व्याख्याता विवेक धुर्वे को मिली पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम में “हमारे नायक” कॉलम की दुर्ग संभाग की सम्पूर्ण जिम्मेदारी, समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ ने जारी किया आदेश


बालोद। राज्य परियोजना कार्यालय,समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य में संचालित "पढ़ई तुंहर दुआर" योजना के अंतर्गत संचालित वेबसाइट सीजीस्कूल डॉट इन में सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम हमारे नायक दुर्ग संभाग की…

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर सुवरबोड़ में ग्रामीणों ने किया पुस्तक पठन


मोहला। साक्षर होना हर किसी का दायित्व होना चाहिए। इस वर्ष साक्षरता दिवस के अवसर पर शासन ने पुस्तक पठन को प्रोत्साहित करने की पहल की। इस कड़ी में मोहला…

You cannot copy content of this page