DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में अवैध रेत परिवहन पर फिर बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जब्त

गुण्डरदेही क्षेत्र में खनिज विभाग का औचक निरीक्षण, रेत माफियाओं में मचा हड़कंप

बालोद, 25 मई 2026। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खनिज विभाग द्वारा 24 मई 2026 को गुण्डरदेही विकासखंड में औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की गई।

जिला खनि अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर कुल 04 वाहनों को जप्त किया गया।


3 हाईवा और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

जप्त किए गए वाहनों में:

  • हाईवा क्रमांक CG 17 KN 2793
  • हाईवा क्रमांक CG 07 BN 7715
  • हाईवा क्रमांक CG 08 AK 4335
  • 01 ट्रैक्टर मय ट्रॉली रेत

शामिल हैं।

सभी जब्त वाहनों को आगे की कार्रवाई हेतु आरक्षी केंद्र गुण्डरदेही की अभिरक्षा में रखा गया है।


खनिज विभाग की चेतावनी

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण करते पाए जाने पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।

You cannot copy content of this page