DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जगन्नाथपुर में विकास कार्यों को मिली नई गति, कुर्मी भवन के पास किचन शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन

जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू ने कहा — “जन्मभूमि के विकास के लिए निरंतर रहेगा प्रयास”

बालोद। ग्राम जगन्नाथपुर में विकास कार्यों को नई दिशा देते हुए जिला पंचायत विकास निधि से कुर्मी भवन के पास किचन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की जनप्रतिनिधियों, सामाजिक पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू ने कहा कि जन्मभूमि जगन्नाथपुर के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे और गांव की आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवनों और सामाजिक गतिविधियों के लिए किचन शेड निर्माण ग्रामीणों के लिए उपयोगी साबित होगा।


बड़ी संख्या में ग्रामीण और समाज पदाधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में सरपंच देवकुंवर कोसमा, ग्राम अध्यक्ष कोमिन साहू, ग्राम पटेल, अभ्यास पटेल, कुर्मी समाज अध्यक्ष होल्कर प्रसाद देशमुख, खोमन देशमुख, गामन सुकतेल, यशवंत डोंगरे, कामता देशमुख, प्रेमा देशमुख, टामेश्वरी देशमुख, सामाजिक पंच, सेक्टर अध्यक्ष गुनेश्वर देशमुख, तुकेश देशमुख, नूतन देशमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने विकास कार्य के लिए जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू का आभार व्यक्त करते हुए गांव में आगे भी ऐसे कार्यों की अपेक्षा जताई।

You cannot copy content of this page