DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम डुडेरा के युवा तुषार नायक का अग्निवीर में चयन, गांव में खुशी की लहर

मेहनत और लगन से हासिल की सफलता, बधाई देने घर पहुंचे ग्रामीण

डुडेरा। ग्राम डुडेरा के मेहनती एवं होनहार युवा तुषार नायक का चयन अग्निवीर योजना अंतर्गत भारतीय सेना में होने से पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। तुषार नायक, शोभित नायक के पुत्र हैं, जो आयुर्वेदिक औषधालय में कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं।

परिवार और ग्रामीणों ने बताया कि तुषार बचपन से ही पढ़ाई और अनुशासन में होनहार रहे हैं। उनकी कड़ी मेहनत, लगन और कठिन परिश्रम का ही परिणाम है कि उनका चयन अग्निवीर में हुआ है।


युवाओं के लिए बने प्रेरणा

तुषार की इस सफलता से गांव के युवाओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद तुषार ने मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल कर गांव का नाम रोशन किया है।


बधाई देने पहुंचे ग्रामीण

तुषार नायक के चयन की खबर मिलते ही गांव के लोग उनके घर पहुंचकर परिवार को बधाई देने लगे। ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और तुषार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

परिजनों ने कहा कि तुषार की सफलता पूरे गांव के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य युवाओं को भी सेना में जाने की प्रेरणा मिलेगी।

छबि लाल कोर्राम की रिपोर्ट

You cannot copy content of this page