DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किसानों के 6 मुद्दों पर भाजपा किसान मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

बालोद। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला किसान मोर्चा बालोद के नेतृत्व में राज्य सरकार के किसानों के प्रति निरंकुशता को देखते हुए 6 बिंदुओं पर राज्य शासन को ध्यानाकर्षण हेतु निर्देश जारी करने के लिए जिलाधीश के माध्यम से किसानों की मांगो को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ये है किसानों की ओर से मांग

  1. प्रदेश में असमय हुई वर्षा से बर्बाद हुए फसलों का आकलन कर किसानों को जल्द क्षतिपूर्ति प्रदान करें।
  2. राज्य की कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र के अनुसार किसानों को बकाया 2 साल का बोनस तत्काल प्रदान करें।
  3. राज्य सरकार ने 1 दिसंबर से धान खरीदी करेगी, किन्तु बीते 3 वर्षों में MSP दर में करीब ₹ 300 की वृद्धि हुई है। अतः राज्य सरकार किसानों को इसी वर्ष से ₹2500 में ₹300 जोड़कर ₹2800 रुपए के दर से भुगतान करें।
  4. राज्य सरकार अपने धान खरीदी के लक्ष्य के अनुसार बारदाने की आपूर्ति सुनिश्चित करें।
  5. राज्य शासन ने बीते वर्ष किसानों से बारदाने लिए थे, जिसका भुगतान अभी भी शेष है। अतः किसानों को तत्काल भुगतान किया जाए।
  6. प्रदेश भर के 2058 साख समितियों के कर्मचारी हड़ताल पर है। इनके मांगों पर सरकार जल्द निर्णय लेते हुए मांगो को पूर्ण करें। ताकि धान खरीदी सुचारू रूप शुरू हो सके।

किसानों की उक्त माँगों को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा पवन साहू, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू, किसान मोर्चा महामंत्री हेमंत साहू मनोहर सिंन्हा कृतिका साहू खिलेश्वरी साहू, पालक ठाकुर, प्रेम साहू, दानेश्वर मिश्रा, वीरेंद्र साहू, अश्वन बारले, संदीप साहू, संजय साहू, पार्थ साहू, धर्मेंद्र साहू, शशिकांत साहू, कमल पंपालिया, सत्तू साहू, सरिता यादव, रूपा गजेंद्र यादव देवांगन, टीकाराम सांवरे, टीकाराम निषाद की उपस्थिति में जिलाधीश के माध्यम से राज्यपाल को राज्य सरकार को निर्देशित करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।

You cannot copy content of this page