DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुंदा में मनाया गया “झीरम श्रद्धांजलि दिवस”, शहीद नेताओं और जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

विधायक कुंवर सिंह निषाद बोले — “झीरम के बलिदानी लोकतंत्र और जनसेवा के प्रेरणास्रोत”

अर्जुंदा। विधायक कार्यालय अर्जुंदा में विधायक कुंवर सिंह निषाद की उपस्थिति में “झीरम श्रद्धांजलि दिवस” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान झीरम घाटी के कायराना नक्सली हमले में शहीद हुए नेताओं, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया।


“जनहित की आवाज दबाने का कायराना प्रयास था झीरम हमला”

इस अवसर पर विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि झीरम घाटी की घटना केवल एक दुखद हादसा नहीं थी, बल्कि जनहित और लोकतंत्र की आवाज को दबाने का कायरतापूर्ण प्रयास था।

उन्होंने कहा कि झीरम के शहीद नेताओं और जवानों का सर्वोच्च बलिदान लोकतंत्र, जनसेवा एवं छत्तीसगढ़ की अस्मिता की रक्षा के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। आज भी उस घटना की पीड़ा प्रत्येक कांग्रेसजन और प्रदेशवासियों के हृदय में जीवित है।

विधायक ने कहा कि सभी कांग्रेसजन शहीदों के संघर्ष, विचार और जनसेवा के संकल्प को सदैव स्मरण रखते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराते हैं।


कांग्रेसजन रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के उपाध्यक्ष हरीश चंद्राकर, नगर पंचायत अर्जुंदा के उपाध्यक्ष अनुभव शर्मा, पार्षद राजू देवांगन, अजय ठाकुर, जोन प्रभारी योगेश साहू, मीडिया प्रभारी सागर साहू, विधायक प्रतिनिधि दिग्विजय ठेठवार, ऋषि बांडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

हिरदे सिन्हा

You cannot copy content of this page