DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

राजीव भवन बालोद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया नमन

बालोद। जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के नेतृत्व में राजीव भवन बालोद में झीरम घाटी हत्याकांड में शहीद हुए नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में स्व. नंदकुमार पटेल, स्व. महेंद्र कर्मा, स्व. उदय मुदलियार सहित अन्य शहीद नेताओं एवं जवानों को सम्मानपूर्वक याद किया गया।


“झीरम हमला लोकतंत्र की आवाज दबाने का षड्यंत्र था” — संगीता सिन्हा

इस अवसर पर बालोद विधायक एवं प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिन्हा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि झीरम घाटी हमला केवल एक नक्सली घटना नहीं थी, बल्कि लोकतंत्र की आवाज को दबाने का एक क्रूर और सुनियोजित राजनीतिक षड्यंत्र था।

उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने चुन-चुनकर और नाम पूछ-पूछकर कांग्रेस नेताओं की हत्या की थी। घटना को 13 वर्ष बीत जाने के बाद भी झीरम घाटी के जख्म आज भी ताजा हैं और पीड़ित परिवारों को न्याय अब तक नहीं मिल पाया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसले टूटे नहीं हैं और न्याय की लड़ाई अभी भी जारी है। उन्हें विश्वास है कि इस घटना के पीछे छिपे असली सूत्रधारों और उनके आकाओं का सच एक दिन जरूर सामने आएगा।


बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे उपस्थित

कार्यक्रम में बालोद शहर कांग्रेस अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामजी भाई पटेल, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद क्षीरसागर, महामंत्री शंभू साहू, सतीश यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष अनिल यादव, नपा नेता प्रतिपक्ष कासिमुद्दीन कुरैशी, पार्षद विनोद बंटी शर्मा, सुमीत शर्मा, रीता सोनी, साजन पटेल, अश्विनी गौतम, कमल टुवानी, अनिल चैनानी, मनोज ठाकुर, प्रेमलाल सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page