ईंट भट्ठा मामले में FIR के बाद भारत साहू का पलटवार, बोले— “अवैध कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने पर फंसाया जा रहा”



सुशासन तिहार में शिकायत और कार्रवाई के बाद दर्ज हुई FIR को बताया साजिश

गुण्डरदेही। थाना गुण्डरदेही में ईंट भट्ठा संचालकों से कथित अवैध वसूली और धमकी के मामले में दर्ज FIR के बाद आरोपी बनाए गए भारत साहू ने अपनी प्रतिक्रिया जारी करते हुए आरोपों को पूरी तरह झूठा और राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं, जिसके कारण अवैध कारोबार से जुड़े लोग उन्हें फंसाने का प्रयास कर रहे हैं।

भारत साहू ने दावा किया कि उन्होंने और उनके सहयोगी चंदन पटेल ने “सुशासन तिहार” के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों में अवैध लाल ईंट भट्ठों के खिलाफ शिकायत आवेदन दिए थे।


“कार्रवाई के बाद बौखलाए लोग” — भारत साहू

भारत साहू के अनुसार,

  • 4 मई 2026 को ग्राम पंचायत गुरेदा में भुवनेश्वर देवांगन के लाल ईंट भट्ठे के खिलाफ कार्रवाई हेतु आवेदन दिया गया था।
  • इसी दिन ग्राम पंचायत सलोनी में राकेश देशमुख के ईंट भट्ठे के संबंध में शिकायत की गई।
  • वहीं ग्राम पंचायत देवगहन में प्रीतम देवांगन के ईंट भट्ठे की जांच को लेकर आवेदन लगाया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन शिकायतों के बाद संबंधित लोगों पर लगभग ₹75,000 का जुर्माना लगाया गया, जिससे नाराज होकर उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।


“मैं वर्षों से अवैध कारोबार के खिलाफ लड़ रहा हूं”

भारत साहू ने कहा कि वे कई वर्षों से हिंदू संगठन से जुड़े हुए हैं और लगातार अवैध जुआ, सट्टा, शराब, रेत परिवहन और अवैध ईंट भट्ठों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी आवाज दबाने के लिए राजनीतिक दबाव में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


₹2000 लेनदेन पर भी दी सफाई

FIR में उल्लेखित ₹2000 के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को लेकर भारत साहू ने कहा कि उनका गुण्डरदेही में “भारत गैस चूल्हा सर्विसिंग सेंटर” नाम से व्यवसाय है। उनके अनुसार प्रीतम देवांगन ने 28 मार्च 2026 को उनके दुकान से “सूर्य गैस चूल्हा” खरीदा था और उसी के भुगतान के रूप में फोन पे के जरिए ₹2000 ट्रांसफर किए गए थे।

उन्होंने कहा कि अब उसी लेनदेन को गलत तरीके से अवैध वसूली बताकर उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है।


पत्रकारिता से भी जुड़े हैं भारत साहू

भारत साहू ने बताया कि वे सेंट्रल न्यूज़ इंडिया और छग वॉच में जिला संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि वे हमेशा जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं और आगे भी क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।

फिलहाल मामले की जांच थाना गुण्डरदेही पुलिस द्वारा जारी है। दूसरी ओर चंदन पटेल फिलहाल किस मीडिया संस्थान से उनकी नियुक्ति हैं अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पूर्व में वे दैनिक बालोद न्यूज़ नाम से यूट्यूब चैनल बनाकर खबरें अपलोड करते थे। मामले में दैनिक बालोद न्यूज़ वेब पोटल के संपादक श्री बी. साहू ने बताया कि अवैध वसूली की शिकायत के कारण हम उसे पहले से हटा चुके हैं। इधर वर्तमान में एक यूट्यूबर हैं जो बालोद अपडेट नाम से यूट्यूब पर चैनल बनाकर क्षेत्रीय खबरों पर वीडियो अपलोड करते हैं।

You cannot copy content of this page