DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद क्षेत्र में गूंजेगा कामता प्रसाद शरण जी का भव्य हरि कीर्तन

सांकरा (ज.) में 28 मई को होगा धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं में उत्साह

बालोद। बालोद क्षेत्र के ग्राम सांकरा (ज.) में आगामी 28 मई 2026, गुरुवार को प्रसिद्ध भजन एवं हरि कीर्तन गायक कामता प्रसाद शरण जी (कुडेरादादर वाले) का भव्य हरि कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन किसान संगवारी एवं समस्त ग्रामवासी सांकरा (ज.) के द्वारा किया जा रहा है। हरि कीर्तन कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।


भक्ति रस में डूबेगा पूरा गांव

आयोजकों के अनुसार कामता प्रसाद शरण जी अपने मधुर भजनों और आध्यात्मिक प्रस्तुति के लिए क्षेत्रभर में प्रसिद्ध हैं। उनके हरि कीर्तन में शामिल होने बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचते हैं। कार्यक्रम के दौरान भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।


श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

किसान संगवारी एवं ग्रामवासियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हरि कीर्तन का लाभ लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

इस संबंध में जानकारी शिवेंद्र देशमुख द्वारा दी गई।

You cannot copy content of this page