जनपद सदस्य निर्भय भण्डारी की पहल से दूर होगी पानी की समस्या
डौंडीलोहारा। जनपद सदस्य निर्भय भण्डारी द्वारा अपने क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अरजपुरी के आश्रित ग्राम नंगुटोला में बोर खनन कार्य हेतु भूमिपूजन किया गया। लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने इस पहल पर खुशी जाहिर करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अरजपुरी की सरपंच संतोषी ठाकुर, पंचायत सचिव आनंद भुआर्या, भाजपा नेता एवं सेवा सहकारी समिति गैंजी के अध्यक्ष हेमचंद धनकर, ग्राम पटेल, पंचगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।
ग्रामीणों ने जताया आभार
ग्राम नंगुटोला के ग्राम पटेल श्री ठाकुर एवं ग्रामीणों ने कहा कि बोर खनन कार्य से गांव की पेयजल समस्या का समाधान होगा। उन्होंने जनपद सदस्य निर्भय भण्डारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।
आंगनबाड़ी भवन का भी किया निरीक्षण
कार्यक्रम के दौरान जनपद सदस्य निर्भय भण्डारी ने सरपंच संतोषी ठाकुर, पंचगण एवं सचिव आनंद भुआर्या के साथ नवीन आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण भी किया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र में इसी प्रकार विकास कार्य जारी रहेंगे।
