DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चुनावी रणनीति- भाजपा जिला बालोद कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे प्रदेश महामंत्री , पूर्व कैबिनेट मंत्री, सांसद व पूर्व विधायक

बालोद। भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद कार्यसमिति की बैठक 24 नवम्बर को सुबह 11 बजे कबीर मंदिर बालोद में रखी गई है। इस बैठक में प्रदेश से प्रभारी किरण देव, प्रदेश महामंत्री भाजपा छत्तीसगढ़, रमशीला साहू पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, केदारनाथ गुप्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं प्रभारी भाजपा जिला बालोद, मोहन मंडावी सांसद कांकेर लोकसभा क्षेत्र, कृष्ण कांत पवार अध्यक्ष भाजपा जिला बालोद एवं जिले में निवासरत भाजपा प्रदेश पदाधिकारी/ कार्यसमिति सदस्य
पूर्व विधायकगण, विधानसभा प्रत्याशी 2018,जिला पदाधिकारी / जिला कार्यसमिति सदस्य/स्थाई आमंत्रित/ विशेष आमंत्रित सदस्य
मंडल अध्यक्ष/ महामंत्री, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी/प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,समस्त मोर्चा /प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष/ जिला संयोजक, जिला पंचायत सदस्य ,नगर पंचायत ,जनपद पंचायत अध्यक्ष /उपाध्यक्ष की उपस्थिति में संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यो को लेकर बैठक रखी गई है।

You cannot copy content of this page