DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए बना सहारा ‘आर्ट ऑफ गिविंग’, चलाया दाना-पानी अभियान

वालंटियर्स ने जगह-जगह रखे सकोरे और पानी के टब, लोगों से भी की सेवा कार्य में जुड़ने की अपील

दुर्ग। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच पशु-पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से Art of Giving के वालंटियर्स द्वारा “दाना-पानी अभियान” चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए दाना एवं पानी की व्यवस्था की जा रही है, वहीं आवारा पशुओं के लिए भी पानी के टब रखे जा रहे हैं।

अभियान के दौरान वालंटियर्स ने कई सार्वजनिक स्थानों और पेड़ों पर पक्षियों के लिए सकोरे बांधे तथा राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी इस नेक पहल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।


“हर घर रखें एक सकोरा” — वालंटियर्स

वालंटियर्स ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में अपने घर, दुकान और आसपास के स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी जरूर रखें, ताकि प्यास के कारण किसी जीव-जंतु को परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों और पशुओं को भोजन एवं पानी उपलब्ध कराना मानवता की सच्ची सेवा है।


सेवा कार्य की लोगों ने की सराहना

आर्ट ऑफ गिविंग टीम द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की आम नागरिकों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि बढ़ती गर्मी में इस तरह के अभियान जीव-जंतुओं के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकते हैं।

वालंटियर्स ने अधिक से अधिक लोगों से इस सेवा अभियान में जुड़ने और अपने स्तर पर दाना-पानी की व्यवस्था करने की अपील की है।

You cannot copy content of this page