DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किसानों ने बैठक में लिया फैसला, रबी में नहीं लगाएंगे धान, दलहन तिलहन उगाना है

बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम जगन्नाथपुर के किसानों ने भावी भूजल स्तर संकट को देखते हुए इस बार रबी सीजन में धान की फसल ना लगाने का फैसला किया है। इस संबंध में मंगलवार को गांव में नया तालाब के पास बैठक हुई। जिसमें किसानों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि इस बार रबी सीजन में धान के बजाय चना, गेहूं, दलहन तिलहन बोयेंगे। इस संबंध में गांव में मुनादी भी करवाई गई है। किसानों का कहना है कि शासन-प्रशासन दलहन तिलहन को लेकर प्रेरित भी कर रही है। साथ ही धान की द्विफ़सली खेती से भूजल स्तर भी तेजी से गिरता है। इससे आने वाले दिनों में संकट गहरा सकता है। जिसे देखते हुए गर्मी में इस बार धान की फसल ना लेने का निर्णय लिया गया है। कृषि विभाग हर बार किसानों को प्रेरित करता है कि धान के बजाय दलहन तिलहन उगाये। इसके लिए शासन प्रोत्साहन राशि भी दे रही है। किसानों की इस बैठक में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य छगन देशमुख, सरपंच अरुण साहू, पूर्व जनपद सदस्य संतोष देशमुख, घासीराम दीपक, नामदेव, रूप राम साहू, पुरुषोत्तम साहू, बुद्धे लाल, ताराचंद साहू, हेमलाल साहू, भागी राम, भारत लाल, शिव देशमुख, हेमंत साहू, जोहरीत देशमुख, नून करण ठाकुर, प्रमोद, अभ्यास साहू, नारायण देशमुख, मकसूदन साहू, कृपाल ,जागेश्वर, कौशल, जनक,नारायण, कुलेश्वर, गुलाब, गामन लाल सुकतेल, दानीराम देशमुख, दयालु, शैलेन्द्र, भूषण, पचकौड़, उमराव, त्रिलोक सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page