DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष पहुंचे सांकरा ज, जानी निशुल्क चल रहे ज्ञान मंदिर की विशेषता, छत्तीसगढ़ में ऐसे तीन ही स्कूल

बालोद। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा अपने प्रथम एक दिवसीय बालोद जिला प्रवास पर सर्वप्रथम आर्ट आफ लिविंग द्वारा संचालित विद्यालय श्री श्री ज्ञान मंदिर , सांकरा ज. में विद्यालय के निरीक्षण व बच्चों से मुलाकात करने पहुंचे। विद्यालय आगमन पर विद्यालय समन्वयक वैभव चन्द्राकर व आर्ट ऑफ लिविंग शिक्षक रविप्रकाश पांडेय व प्रधान पाठक रंजना देशमुख ने अतिथि , छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा का स्वागत किया। विद्यालय के विषय में उनको अवगत कराते हुए बताया कि गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की संस्था द आर्ट आफ लिविंग के वेद विज्ञान महाविद्यापीठ ट्रस्ट द्वारा संचालित इस विद्यालय में विद्यालयीन पाठ्यक्रम के साथ – साथ योग , प्राणायाम , ध्यान व मानवीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रदान की जा रही है।

देश भर में ऐसे ही 700 से अधिक निःशुल्क विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं , जिसमें से सांकरा स्थित विद्यालय के साथ ही 2 अन्य विद्यालय छत्तीसगढ़ में संचालित किए जा रहे हैं। नियमित योग शिक्षा के साथ संचालित विद्यालय के संबंध में जानकारी प्राप्त करके आयोग के अध्यक्ष ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आवाह्न किया कि योग आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ में योग को हर गांव हर घर तक पहुंचाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है और विद्यालय के बच्चे योग में निपुणता हासिल कर उच्च स्तर पर योग पर आधारित प्रतियोगिताओं में भाग ले और विद्यालय के शिक्षक योग न सिर्फ विद्यालय तक बल्कि अपने गांव व आसपास के गांवों में भी हर घर तक पहुंचाने में मददगार बने , यह विद्यालय की ओर से राष्ट्र निर्माण में बहुत बड़ी सहभागिता होगी और रायपुर में जल्द ही योग ओलंपियाड के आयोजन की जानकारी देते हुए बच्चों को इसके लिए अभी से तैयारी करने के लिए प्रेरित भी किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात विद्यालय की ओर से सभी बच्चों को प्रदान किये जाने वाले जूता व मोजा के सेट का वितरण भी आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा द्वारा किया गया और food4foundations संस्था के द्वारा देश भर के विभिन्न विद्यालय के बच्चों के लिए आयोजित लाइब्रेरी ओलंपियाड में प्रथम 10 स्थान बनाने वाले छात्र पुकेश देशमुख का मेडल पहनाकर सम्मान किया एवम कुणाल देशमुख , शिवानी देशमुख , तृषा मिथलेश , भावना , केसर, पलक देशमुख व उर्मिला को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राधे श्याम सिन्हा , विद्यालय के शिक्षकगण ललिता देशमुख , गंगेश्वरी देशमुख , पंकज शर्मा , गीतेश्वरी मिथलेश , जानकी देशमुख , निशा निखत बी , दुर्गेश्वरी चन्द्राकर , मधु साहू , यामिनी साहू , मनोज सुनहरे व छात्र-छात्राओं का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page