DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भीमकन्हार में शुरू हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर

डौंडीलोहारा। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा सात दिवसीय शिविर का आयोजन ग्राम भीमकन्हार में किया जा रहा है। जिसके उद्घाटन के अतिथियों द्वारा एनएसएस के स्वामी विवेकानंद के सरल चित्र पर पूजा अर्चना कर प्राचार्य राजू लाल द्वारा ध्वजारोहण का कार्य कर शिविर आरंभ करने का घोषणा किया गया।

जनपद सदस्य खगेश ठाकुर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में उद्बोधन किया गया। साथ ही बताया की उनके द्वारा व समस्त ग्राम वासियों द्वारा शिविर का पुर्ण सहयोग प्राप्त रहेगा।प्राचार्य राजू लाल कोसरे ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य उद्बोधन देते हुए अनुशासन पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में खगेश ठाकुर जनपद पंचायत सदस्य भीमकन्हार ,विशिष्ट अतिथि पोषण लाल साहू सरपंच, फकीर चंद जैन ,उप सरपंच हरीश राम देवहारी ,ग्राम पटेल हेमनाथ साहू पंच , भिखारी राम , माखन दास कोटवार, डॉक्टर श्रद्धा देवी साहू, नंद किशोर सिन्हा ,निलेश चंद्राकर, भावना देवांगन, हितेश कुमार लिल्हारे, वरिष्ठ स्वयंसेवी तरुण कुमार सिन्हा, सुरेंद्र कुमार कोरटिया, रामदास रावटे ,धनेश्वर साहू ,कुमारी मनीषा राना एवं कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण राम भुआर्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य राजू लाल कोसरे ने की।

You cannot copy content of this page