DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हीरापुर एनिकट के पास तांदुला नदी में हादसा: बेटे को तैरना सीखा रहा था पिता, खुद बह गया, जलकुंभी में फंसने से मौत

बालोद । बालोद ब्लाक के ग्राम हीरापुर में तांदुला नदी पर बने एनिकट के पास एक हादसे में पिता की मौत हो गई। मृतक सुभाष नगर दुर्ग का रहने वाला था। मृतक श्यामलाल साहू अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम हीरापुर में शादी में आया हुआ था। जिस घर में शादी हो रही थी वहां आज अक्षय तृतीया पर बारात भी आने वाली थी। लेकिन इस घटना से शादी वाले घर में मातम पसर गया है। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच मृतक श्यामलाल साहू अपने बेटे के साथ एनिकट तांदुला नदी में नहाने गया हुआ था। इस दौरान पानी की धार तेज भी थी। एनिकट का गेट भी खुला हुआ है। नहाने के दौरान वह अपने बच्चे को तैरना सीखा रहा था ।लेकिन उसे क्या पता था कि वह खुद पानी में बह जाएगा। बहते हुए वह दूर चला गया और नदी में जमा हुए जलकुंभी में जाकर फंस गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई । बालोद पुलिस प्रशासन और गोताखोर रेस्क्यू टीम को मामले की सूचना मिली। मृतक को नदी से निकालते तक उसकी मौत हो चुकी थी। बालोद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं जिला पंचायत सदस्य कृतिका साहू ने कहा कि इस तरह की घटना एनिकट में दो से तीन बार हो चुकी है। जलकुंभी की ये समस्या पता नहीं कब हल होगी? कई प्रयास किए जा चुके लेकिन जलकुंभी से छुटकारा नहीं मिला है। देखिए वीडियो

You cannot copy content of this page