DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बोइरडीह डैम की ओर लापता दल्ली के युवक का 65 घंटे बाद मिला शव, आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात, दोस्त को मैसेज करके बताया था: अब नही हो रहा मुझसे,,,,

बालोद/ डौंडी । महामाया थाना क्षेत्र में बोइरडीह डैम में दल्ली राजहरा के रहने वाले युवक नरेश कुमार की लाश गुरुवार को मिली है । अभी तक नरेश ने आत्महत्या क्यों की? इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। घर से निकलने के बाद लापता होने से पहले उसने अपने दोस्त हिमालय विश्वकर्मा को मैसेज किया था । जिसके आधार पर पुलिस और परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। करीब 65 घंटे बाद डैम में उसकी लाश मिली। वहीं सूत्रों के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होना बताया जा रहा है ।हालांकि अभी पुलिस की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस परिजनों सहित मृतक के दोस्तों से भी पूछताछ करेगी।

इस तरह से किया था मैसेज

मृतक ने अपने दोस्त हिमालय विश्वकर्मा को मैसेज किया था कि अपनी गाड़ी का चाबी लेकर डैम के पास आ जाना, अब मुझसे नहीं हो रहा है,,,,,।देखिए वीडियो

https://youtu.be/JxlUMbvb5iQ?si=Ta7ZNVETBtT4RmFY

You cannot copy content of this page