DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले से मेरिट में आए 12 बच्चे: दसवीं में 11 बच्चों ने बनाई टॉप टेन में जगह, 12वीं में एक छात्रा ने हासिल की पांचवी रैंक

बालोद। एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में बालोद जिले का सितारा चमका है। इस साल बालोद जिले में दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम उपलब्धि भरा रहा। वह इसलिए क्योंकि बड़ी संख्या में बालोद जिले से दसवीं के टॉप टेन सूची में बच्चों ने जगह बनाई। जहां 12वीं से पांचवे स्थान पर हषर्वती पिता किरण साहू झलमला की छात्रा ने रैंक हासिल किया। तो वही दसवीं की टॉप टेन सूची में कुल 11 बच्चों ने अपना परचम लहराया। इन बच्चों में अधिकतर परिवार के अभिभावक खेती किसानी और रोजी मजदूरी करते हैं तो कुछ बच्चों के पिता या माता टीचर्स भी है। बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी के अधिकतर बच्चों ने अपनी मेहनत से सफलता पाई है। जिसमें उनकी गुरुजनों का विशेष मार्गदर्शन रहा है। अधिकतर बच्चे सरकारी स्कूल से हैं। सोशल मीडिया के इस जमाने में भी पढ़ाई पर ध्यान रखते हुए बच्चों ने मोबाइल को मनोरंजन के बजाय पढ़ाई का साधन बनाया और कई बच्चों ने यूट्यूब के जरिए क्लास देखकर भी अपनी पढ़ाई को मजबूती प्रदान की और परीक्षा में अच्छे स्थान अर्जित किया। बालोद जिले के शिक्षा विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 12वीं में एक छात्रा हषर्वती साहू स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर हिंदी माध्यमिक विद्यालय झलमला पांचवे स्थान पर रही। जिन्होंने 480 अंक के साथ 96% हासिल किया। तो दूसरी ओर दसवीं में टॉपर की लिस्ट लंबी है ।जिसमें टॉप 10 के तहत चौथे स्थान पर दो बच्चे राहुल गंजीर पिता लेख राम प्रियदर्शनी पब्लिक स्कूल अर्जुंदा और डॉली साहू पिता पुसन कुमार साहू स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर हिंदी माध्यमिक विद्यालय बालोद 589 अंक 98.17% प्राप्त की। पांचवे स्थान पर दो बच्चे पद्मिनी शांडिल्य पिता भूपेंद्र शांडिल्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फागुनदाह और जिज्ञासा पिता जीतेश कुमार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनेली 588 अंक 98% प्राप्त की छठवें स्थान पर दो बच्चे लुकेश कुमार राजपूत पिता दूजे राम राजपूत संस्कार शाला बालोद और बबीता साहू पिता सुरेश कुमार साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुटेरी 587 अंक, 97.83% प्राप्त किए। आठवे स्थान पर भी दो बच्चे तोषण कुमार पिता हेमंत कुमार शासकीय कन्या हाई स्कूल करहीभदर और खोमेंद्र कुमार पिता रेख राम साहू शासकीय हाई स्कूल भानपुरी 585 अंक 97.50 प्रतिशत प्राप्त किए। 9वे स्थान पर खुशी टुवानी पिता उमेश स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय आमापारा बालोद 584 अंक 97.33 प्रतिशत, दसवे स्थान पर दो बच्चे हेमप्रज्ञा साहू पिता टीकाराम साहू स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय अर्जुंदा और रितिक देवांगन पिता हुमेश कुमार देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंडेरा ने 583 अंक 97.17% अंक हासिल किया है।

कुछ बच्चों से बातचीत का अंश अगले न्यूज में।

You cannot copy content of this page