DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग: मिडिल स्कूल सांकरा ज परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या, कारण अज्ञात, पढ़िए ये मामला?

बालोद। बालोद ब्लॉक के ग्राम सांकरा ज मिडिल स्कूल में एक व्यक्ति ने जामुन पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। सुबह स्कूल के बाउंड्री वॉल के पास खेल रहे बच्चों ने उनकी लाश देखी। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। मृतक सांकरा का ही कुलेश चुरेंद्र पिता स्व गणेश राम बताया जा रहा है। जो मंगलवार दोपहर से घर से निकला हुआ था। घर पर अपना मोबाइल भी छोड़ कर गया हुआ था। उसने आत्महत्या क्यों की यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। सरपंच द्वारा बालोद पुलिस को जानकारी दे दी गई है। आगे की छानबीन जारी है।

ये बड़ी खबरें भी देखें एक साथ

You cannot copy content of this page