DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सड़क हादसे में बीएसपी के कर्मचारी की मौत, सनौद में हुआ अंतिम संस्कार, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बालोद/ गुरुर। गुरुर ब्लॉक के ग्राम सनौद के रहने वाले दिगंबर साहू की रविवार की रात को सड़क हादसे में भिलाई में मौत हो गई थी ।जिनका अंतिम संस्कार मंगलवार को गृहग्राम सनौद में किया गया। इस निधन पर परिजनों, ग्रामीणों सहित उनके दोस्तों ने श्रद्धांजलि दी। व्यापारी संघ ने अपनी दुकानें भी बंद रखी। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-10 निवासी दिगंबर सिंह साहू (55) की रविवार की रात को सड़क हादसे में मौत हुई। दिगंबर सिंह साहू भिलाई इस्पात संयंत्र में सीनियर स्टाफ असिस्टेंट के पद पर पदस्थ था। रविवार की रात करीब 11 बजे वो आशीष नगर रिसाली से वापस अपने घर लौट रहा था। रास्ते में आशीष नगर चर्च के पास बिजली के पोल से बाइक टकराने से उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। उसे फौरन सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस निधन पर श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से लाल बहादुर सोनबेर, खलेश सोनबेर, चेतन सोनबेर,व्यास नारायण, टोमन साहू, दयानंद साहू, चुम्मन साहू, अंगलेश्वर साहू, अरुण सोनबेर, सुरेश साहू, सोमन
सोनबेर,जुगल सोनबेर शामिल है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

You cannot copy content of this page