DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यह तो गलत बात है साहब: चिकन और मछली की गंदगी को लोग फेंकते हैं तालाब के किनारे, बदबू से लोग परेशान, बजरंग दल ने उठाया मुद्दा

बालोद। यह तस्वीरें बालोद के वार्ड 7 काशीबन तालाब किनारों की है। जहां पर चिकन और मछली के अवशेष से भरा हुआ है। इस गंदगी से आसपास के रहने वाले लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी बदबू झेलनी पड़ती है। लोगों को दिन में भी चैन नहीं है।

इस समस्या को लेकर बजरंग दल ने मुद्दे को उठाते हुए नगरपालिका से सफाई करवाने और इस समस्या का स्थाई हल निकालने की मांग की है। बजरंग दल बालोद जिला संयोजक उमेश कुमार सेन ने नगर पालिका अध्यक्ष से निवेदन किया है कि चिकन और मछली व्यापारियों के लिए उचित व्यवस्था करें। वर्षों से यह समस्या है लेकिन अब तक इसका स्थाई हल नहीं निकाला जा सका है।

मछली मटन मार्केट को दूसरी जगह शिफ्ट करने की योजना है। लेकिन वह भी फाइलों में बंद है। बरसात में स्थिति बहुत ही बदहाल हो जाती है। जगह-जगह इस तरह से गंदगी नजर आती है। इस ओर नगर पालिका को ध्यान देना चाहिए ताकि इस समस्या का स्थाई समाधान निकाला जा सके

You cannot copy content of this page