DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सियादेही, रानी माई मंदिर जाने वाले रहे सावधान, कहीं रास्ते पर न हो जाए इससे सामना?

बालोद। एक बार फिर दंतैल हाथी की बालोद वन रेंज में एंट्री हो गई है। लगातार ये हाथी चारामा रेंज के बाद गुरुर अब फिर बालोद रेंज में आ गया है। धार्मिक पर्यटन क्षेत्र रानी माई मंदिर और सियादेही मार्ग पर हाथी लगातार घूम रहा है। फसलों को रौंद रहा है। किसानों में इससे दहशत है। फसल पककर तैयार हैं । 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू होनी है लेकिन धान काटने के लिए किसान खेत नहीं जा पा रहे हैं। क्योंकि हाथी सड़क किनारे या फिर जंगलों में घूम रहा है। ग्रामीणों में दहशत बरकरार है। इधर विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है। हाथी के कई वीडियो भी सामने आए हैं। जिसमें वह सड़कों से गुजर रहा है तो कहीं झोपड़ी के आसपास मंडरा रहा है। खेतों और बाड़ियों को रौंद रहा है।

30 अक्टूबर को नर्रा में था हाथी

वन विभाग द्वारा रोज हाथी के लोकेशन डिटेल जारी किए जा रहे हैं। जिसके तहत 30 अक्टूबर को उक्त हाथी नर्रा में देखा गया।
रिपोर्ट अनुसार संख्या – 01 दंतेल हाथी है। मकान व जन हानि- निरंक है। फसल हानि हुई है।
वर्तमान लोकेशन – कक्ष क्र.PF245, परिसर – नर्रा ,सहायक परिक्षेत्र – बरही ,परिक्षेत्र – बालोद वनमण्डल – बालोद है।

रात 10 बजे 30 अक्टूबर रविवार को A.D.S. team BALOD द्वारा किनारगोन्दी से नर्रा जा रहे राहगीरों को रेसक्यू कर सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया..

देखिये रात 10 बजे की वीडियो

ये हैं अलर्ट ग्राम

नहर डेरा, किनारगोन्दी, नर्रा, कांडे, नारागांव, रानी माँ मंदिर।

ये प्रमुख खबरें भी पढ़े एक साथ क्लिक करें हैडिंग्स पर

You cannot copy content of this page