Thu. Sep 19th, 2024

आजादी के अमृत महोत्सव, राज्योत्सव की थीम और गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संदेश के साथ मना कलंगपुर में मातर, 150 बेटियों ने निभाई अहम भूमिका, देखिये ड्रोन फोटोज

बालोद। ग्राम कलँगपुर में मातर पर्व को 2016 से प्रतिवर्ष अलग अंदाज में मनाया जाता है।

जिसमें ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रेरित करने, बेटियों के लिए सकारात्मक सोच रखने, गौठान में प्रज्वलित दीपक की रोशनी से गांव में खुशहाली की कामना करने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम, पर्यावरण बचाओ पेड़ लगाओ जैसे विभिन्न संदेश व उद्देश्य के साथ गोविंद सिन्हा अध्यक्ष ग्राम विकास समिति कलंगपुर व पूर्व सरपंच के नेतृत्व में मातर उत्सव पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है।

गांव की आंगनबाड़ी में पढ़ने वाली 3 वर्ष की बेटियों से लेकर कॉलेज में अध्ययनरत बेटियों की सामूहिक प्रस्तुति गौठान मैदान पर गरबा, डांडिया, करमा, ददरिया, सुवा, राउत नाचा जैसे छत्तीसगढ़ संस्कृति के पारंपरिक लोकगीतों पर प्रस्तुति की जाती है। जिसकी मनोरमता देखते ही बनती है। पूरे मातर उत्सव की सिरमौर बेटियां ही रहती है ।

इस वर्ष मातर उत्सव में गांव की 150 बेटियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा व उत्साह की प्रस्तुति की। प्रस्तुति में आकर्षण का केंद्र रही सरपंच पुष्पा सिन्हा जिन्होंने स्वयं बेटियों के उत्साह व साहस को बनाए रखने के लिए बेटियों के साथ नृत्य प्रस्तुति में भाग लेकर अगुवाई की।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी दिलीप जैन ने दीप प्रज्वलन करके किया। गौठान पर प्रतीकात्मक व संदेशात्मक रंगोली को बनाने वाली भी गांव की बेटी कुमारी मोनिका साहू है जो कि प्रतिवर्ष काफी मेहनत करती है। ग्राम विकास समिति के तत्वाधान में आयोजित मातर उत्सव के अध्यक्ष व पूर्व सरपंच गोविन्द सिन्हा ने बताया कि 2016 से अलग-अलग थीम पर रंगोली से चित्र बनाकर लोगों को जागरूकता का संदेश देने का प्रयास रहता है। जैसे विगत वर्षों में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना “गोधन न्याय योजना” का प्रतीकात्मक चित्र, कोरोना का भयानक प्रतीकात्मक चित्र, पर्यावरण संरक्षण, दीप प्रज्वलन जैसे विभिन्न थीम पर मातर का पर्व मनाते हैं । इस बार पूरे भारत देश की भांति आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर “आजादी की अमृत महोत्सव” के थीम पर मातर पर्व मनाया गया। विदित हो कि गोविन्द सिन्हा ने अपने सरपंच कार्यकाल व अभी वर्तमान समय तक पिछले 7 वर्षों से मातर उत्सव को नए कलेवर के साथ मनाने का सफलतापूर्वक प्रयास किया है। मातर पर्व को मातर उत्सव बनाने में गांव के प्रमुखों का, दानदाताओं का एवं समस्त ग्राम वासियों का विशेष सहयोग रहता है। श्री सिन्हा ने बताया कि गुंडरदेही विधानसभा के विधायक व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन को 1 नवंबर से शुरू हो रही राज्य उत्सव में बेटियों के प्रस्तुति को स्थान देने के लिए निवेदन किया गया है। विधायक विगत वर्ष मुख्य आतिथ्य में अपनी उपस्थिति प्रदान कर बेटियों की प्रतिभा प्रस्तुति से काफी प्रभावित हुए थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त ग्राम वासियों के साथ अधिक संख्या में उपस्थित हुए आसपास गांव के मेहमानगणों के साथ संरक्षक सुमन कुल्हारे, उपाध्यक्ष मोजी राम साहू, कोषाध्यक्ष चंद्रेश जैन, उग्रसेन साहू, पूरन धनकर, सुफल कुल्हारे ,नेतराम सिन्हा, प्रताप ठाकुर, केवल यादव ,समुद्र कुल्हारे, रमेश कुल्हारे, सुखचरण कुल्हारे, सरपंच पुष्पा सिन्हा ,उपसरपंच राजेंद्र जैन, सांसद प्रतिनिधि विकास जैन, दिलीप जैन, तरुण कुल्हारे, प्रताप चंद जैन, सुरेश साहू, नितिन दिल्लीवार, धर्मेंद्र फरसिंद, जसराज जैन, डॉ डागेंद्र साहू, जितेंद्र जैन , भीखम चंद जैन ,तरुण कुमार साहू, गंगा राम साहू ,प्रवेश जैन, श्रीमती इंद्राणी निषाद, भागचंद जैन, भूपेंद्र सिन्हा, दुर्गा मंडावी, पोखन सिन्हा ,अमर सिंह सिन्हा, नारधे साहू, अशोक साहू ,विक्रम साहू, रेवा सिन्हा, ज्ञान चंद साहू, धनाऊ सिन्हा, गजाधर ठाकुर, जीतू साहू,तूकेश्वर साहू, खिलेश सिन्हा मांहंगू धनकर, खेम सिन्हा, जीतू महतो, विजय सिन्हा ,भागवत साहू, लोकमान्य सिन्हा, प्रेम साहू, युवराज देवांगन, अरुण सिन्हा, युवराज साहू, खोमेंद्र सिन्हा, लेखराम साहू ,दिलेश्वर साहू, कान्हा , तोरण सिन्हा, धनंजय साहू ,कोमल कुल्हाड़े, भानु राम साहू, ठाकुर राम चंद्रवंशी, का विशेष योगदान रहा। ग्राम विकास समिति के संरक्षक सुमन कुल्हारे व उपाध्यक्ष मोजी राम साहू ने संयुक्त प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की समापन की घोषणा की।

Related Post

You cannot copy content of this page