DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

Don’t Disturb Me- अभी नशे में हूं,,,,, बालोद के एक चौराहे पर बरसते पानी में आराम फरमाता रहा ये शख्स, देखिए खबर,,,

नशा नाश की जड़ है इन्हें कौन समझाए, सड़क को ही समझ बैठा बिस्तर, तेज बारिश में भी नहीं खुली बेसुध भरी नींद

बालोद। यह तस्वीर सोमवार की शाम 6:30 बजे शहर के जयस्तंभ चौक की है। जहां पर करीब 60 वर्षीय एक व्यक्ति इस तरह बरसते पानी में सड़क पर सोया हुआ था। मानो सड़क ही इसका बिस्तर हो। तेज बारिश हो रही थी पर कुछ असर नहीं हो रहा था। उसकी आंखें तक नहीं खुली थी। मानो नींद में इतना बेसुध हो कि किसी का शोर तक इसके कानों तक नहीं पहुंच रही थी। अगल-बगल से गाड़ियां गुजर रही थी और देर शाम रात तक इसी हालत में उक्त व्यक्ति सोया रहा। जानकारों के मुताबिक लाल शर्ट पहना हुआ उक्त व्यक्ति शराब के नशे में था और इस तरह से सड़क पर सोया पड़ रहा। जिससे आने वाले राहगीर भी घबराते रहे तो वही वाहन चालकों को भी सावधानी बरतनी पड़ी।

ये बड़ी खबर भी देखें हेडिंग पर क्लिक करें

You cannot copy content of this page