DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मंत्री और ग्रामीण आमने-सामने- ग्रामीणों ने गांव की उपेक्षा को लेकर जताई नाराजगी ,बोले सड़क तक नहीं बनवाई, मंत्री बोली जब तक नहीं बनवा दूंगी इस गांव में नहीं आऊंगी,,,,

देवरीबंगला/ बालोद।
डौंडीलोहारा के ब्लाक के ग्राम डूंमरघुचा में सोमवार को उस वक्त महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री अनिला भेड़िया व ग्रामीण आमने-सामने हो गए, जब वे एक कार्यक्रम में यहां पहुंची थी। ग्रामीणों का गुस्सा इस बात को लेकर था कि उनके गांव की उपेक्षा हो रही है। आज भी विकास के नाम पर गांव पिछड़ा हुआ है। एक सड़क तक नहीं बन पा रही है ।इसके लिए कई बार ग्रामीण, मंत्री तक अपनी बात पहुंचा चुके हैं। जमकर ग्रामीणों ने महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री व स्थानीय विधायक अनिला भेड़िया के समक्ष नाराजगी जताई। इस पर मंत्री ने भी कह दिया कि अब तो इस गांव में तभी आऊंगी जब सड़क बनवा देंगे। उन्होंने 1 साल के भीतर सड़क बनवाने की बात कही। दरअसल में महिला एवं बाल विकास मंत्री एक दिवसीय जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत भरनाभाट के आश्रित ग्राम डूमरघुचा पहुंची। सांस्कृतिक मंच पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने मंत्री को जमकर खरी-खोटी सुना दी। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत का आश्रित ग्राम होने के कारण मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए मोहताज हो गया है। हमारे पंचायत प्रतिनिधि आप तक ग्राम की मांग पहुंचाते रहे हैं। लेकिन कोई निराकरण नहीं हुआ है। भरनाभाट से डुमरघुचा पहुंच मार्ग कच्चा तथा दलदल से सराबोर है। वर्षों से डामरीकरण की मांग कर रहे हैं। गांव की गलियों भी कीचड़ से भरी पड़ी है। पक्की नाली निर्माण भी आवश्यक है। ग्रामीणों की मांग पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि भरनाभाट से डुमरघुचा तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तीसरा फेस में शामिल किया गया है। शीघ्र ही पहुंच मार्ग बन जाएगा। मैं भी जब तक सड़क ना बन जाए गांव में एक साल तक नहीं आऊंगी। हमारी प्राथमिकता प्रत्येक गांव में विकास काम करने की है। उन्होंने तीन कार्यों की तत्काल स्वीकृति दी तथा अपने प्रतिनिधियों से भूमि पूजन भी कराया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। प्रतिनिधियों ने नाली निर्माण मुक्तिधाम वेद निर्माण तथा शीतला मंदिर तक सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन किया। महिला व बाल विकास मंत्री के साथ प्रतिनिधि अनिल लोढा, हस्तीमल सांखला, जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर, जनपद सदस्य संतोषी ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, दुर्गा ठाकुर, गोपाल प्रजापति, प्रकाश शर्मा, जतिन भेड़िया, नेतराम भांडेकर, सरपंच रामबाई ठाकुर, गुलाब भंसाली सहित विभाग प्रमुख एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page