DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अज्ञात लोगों ने जला दी तरौद के एएसआई की कार, 4.50 लाख का नुकसान

बालोद। ग्राम तरौद में एक पुलिसकर्मी की साढ़े चार लाख कीमती कार जलाने की घटना सामने आई है। दरअसल में तरौद के रहने वाले परस साहू की कार को किसी ने बीती रात को जला दिया है। परस साहू सहायक उपनिरीक्षक के पद पर हैं और बालोद जिले में ही जिला विशेष शाखा में पदस्थ है। बालोद पुलिस ने उनकी शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परस ने बताया जिला विशेष शाखा बालोद में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत हूं । करीबन 2 साल पूर्व मैंने वहीदुद्दीन के नाम पर पंजीकृत कार टाइटेनियम इको स्पोर्ट फोर्ड 4,50,000/- रूपये खरीदा था । जिसे रोज की तरह अपने कोठार में खड़ी कर रखा था। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी उक्त कार को आग लगाकर करीबन 4,50,000/- रूपये का नुकसान किया है। ग्राम तरौद रावनभाठा में उनकी गाड़ी नं. सीजी 04 केटी 1999 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा जलाया गया है। 10 जुलाई को सुबह लगभग 4 से 5 बजे के बीच में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाकर जलाया गया है। पूर्व में उसी स्थान पर बैल की पूंछ काटना एवं घर जलना की घटना भी घटित हुआ है ।

You cannot copy content of this page