DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खुद को भाऊ-दादा कहलाने वाले हत्या के अपराधी की पुलिस ने निकाली दादागिरी,,, गुंडरदेही में बर्थडे पार्टी में हंगामे के बाद पहुंचाया 5 लोगों को सलाखों के पीछे, पढ़िए मामला

बस स्टैण्ड रोड के पास मना रह थे बर्थडे पार्टी, हत्या, हत्या का प्रयास, चाकुबाजी, चोरी जैसे जघन्य अपराधो के अपराधी थे पार्टी में शामिल

खुद को गुण्डरदेही का भाउ, दादा बोलकर कर रहे थे विवाद, प्रतिबंधात्मक धाराओ के तहत भेजा गया जेल

बालोद। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.07.2022 के रात्रि को गुण्डरदेही निवासी जालमसिंह, मोह0अकरम, कुलदीप साहू, सरफराज तथा ग्राम रूदा निवासी रोहित मारकण्डे बस स्टैण्ड गुण्डरदेही रोड के पास सरफराज का जन्म दिन मना रहे थे, जिससे मार्ग मे आवागमन करने वाले लोगो को काफी परेशानी हो रही थी। समझाने पर अरोपीगण विवाद कर रहेे थे, सूचना मिलने पर थाना गुण्डरदेही से मौके पर पहुंचे पुलिस स्टाफ के साथ आरोपीगण हम गुण्डरदेही के भाउ, दादा है, हम नही हटेंगे कहकर विवाद करने लगा, आरोपीगण को समझाईश दिया गया, पर नही माना। उक्त आरोपीगण पूर्व में हत्या, हत्या का प्रयास, चाकुबाजी चोरी जैसे जघन्य अपराधो में जेल जा चुके है। आरोपीगणो के द्वारा गंभीर अपराध घटित करने की अशंका होने पर 11 जुलाई को धारा 151 जा.फौ. के तहत गिरफ्तार. कर परिशांति कायम रखने धारा 107, 116 (3) जा.फौ. के तहत एसडीएम न्यायालय में पेश कर अरोपीगणो को उपजेल बालोद भेजा गया।

ये हैं नाम आरोपीगण के

  1. जालम सिंह उर्फ जय सिंह पिता भीम सिंह उम्र 22 साल साकिन वार्ड क्रमांक 11 गुण्डरदेही
  2. मोह0 अकरम पिता मोह0 शरीफ उम्र 27 साल साकिन वार्ड क्रमांक 11 गुण्डरदेही
  3. कुलदीप साहू पिता भरत साहू उम्र 24 साल साकिन वार्ड क्रमांक 14 गुण्डरदेही
  4. सरफराज पिता स्व0 कलीमुद्दीन उम्र 40 साल साकिन वार्ड क्रमांक 09 गुण्डरदेही
  5. रोहित मारकण्डे पिता बाबूलाल मारकण्डे उम्र 40 साल साकिन रूदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद ( छ.ग.)

You cannot copy content of this page