DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नवोदय विद्यालय की सीट को लेकर पालकों का सवाल- पिछले साल थे 80 से इस साल 40 क्यों, ये तो बच्चों से है खिलवाड़?

जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली में सीट बढ़ाने पालकों ने सौंपा ज्ञापन

बालोद। कलेक्टर जनदर्शन में मालीघोरी, दुधली, बालोद व आसपास क्षेत्र के पालकों ने जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली में सीट बढ़ाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। पालकों ने नाराजगी भी जताई कि बालोद जिले के नवोदय विद्यालय में इस सत्र में सिर्फ 40 सीटों पर ही बच्चों का चयन हुआ है। जबकि पिछले सत्र में कक्षा छठी में 80 सीटों में प्रवेश दिया गया था। ऐसे में सीट आधी हो जाने से प्रतिभाशाली बच्चों का चयन नहीं हो पाया। जिन्होंने काफी मेहनत की थी। सीट वापस 40 से 80 करने की मांग को लेकर पालकों ने ज्ञापन दिया। पालक गण देवानंद यादव, मुकेश कुमार, संतोष यादव, देवेंद्र देवांगन, तेजराम, दिनेश कुमार, पंचराम, गजाधर सिंह सहित अन्य लोगों ने कहा कि विगत वर्ष सत्र 2021-22 में कक्षा छठी में 80 सीटों में प्रवेश दिया गया था। लेकिन इस सत्र 2022-23 में 40 सीटों के लिए विद्यार्थियों का चयन सूची जारी हुआ है। जिसके कारण हमारे 40 प्रतिभावान बच्चों के साथ अन्याय हुआ है। जो बच्चे दो-तीन वर्षों से इस परीक्षा के लिए कठोर परिश्रम करते हैं। उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। पालकों ने सवाल भी उठाया कि क्या कारण है कि इस साल 40 सीट में प्रवेश दिया जा रहा है। यदि संस्था में पर्याप्त संसाधन व सुविधा नहीं है तो इन बच्चों का क्या कसूर है। इसमें बच्चों की गलती नहीं है। बच्चे तो अपनी पूरी तैयारी कर रहे हैं। पर पिछले सत्र से सीधा नए सत्र में सीटें 50% कम कर देना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। कलेक्टर से मांग किया गया कि वर्तमान सत्र 2022-23 में भी 40 सीटें और वृद्धि किया जाए ताकि जो बच्चे अच्छा अंक हासिल किए हैं वह अपनी जगह बना सके।

You cannot copy content of this page