DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तेरी झलक,,,,, गाने पर केशियो में छेड़ी मोहक धुन, बालोद के 7 साल के संकल्प पुरी ने जीता नेशनल अवॉर्ड

बालोद। प्रतिभा प्रज्ञान महोत्सव कार्यक्रम निऋत्यधाम कला समिति भिलाई में हुआ जिसमें
ऑर्गनाइजर के दौरान पूरे देश प्रदेश से आये हुए प्रतिभगियों ने भाग लिया। गीत संगीत, इंस्टूमेंट, केशियो ,तबला, नृत्य, अन्य जैसे वाद्य यंत्रों के साथ कलाकारों ने प्रतिभा दिखाई। इस नेशनल प्रोग्राम का आयोजन श्री शंकराचार्य इंजिनीरिंग कालेज में रखा गया था। जिसमें बालोद के 7 साल के संकल्प पुरी ने सभी जजो का मनमोह लिया। श्रीवल्ली सॉन्ग में केशियो बजाकर पहला नेशनल अवॉर्ड हासिल किया।


इस छोटी सी उम्र में इतनी बड़ी काबिलियत पूरे दर्शक देखते रह गए। संकल्प पुरी गोस्वामी जो कि बालोद शिकारी पारा के निवासी है। इनको 4 साल के उम्र से ही केशियो बजाने का शौक है ,और अपने मन से हर सॉन्ग केशियो में बजाकर लोगो को मन छू लेते हैं।

देखिए वीडियो

ये भी पढ़े

You cannot copy content of this page