DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जु-जित्सु मार्शल आर्ट का 50 बच्चों ने लिया प्रशिक्षण

बालोद। ग्रीष्म कालिन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 10 मई से 10 जून तक संस्कार शाला में संचालित मार्शल आर्ट क्लब बालोद में किया गया । इस प्रशिक्षण शिविर में जु-जित्सु मार्शल का प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर में 50 बच्चों ने जु-जित्सु मार्शल आर्ट के तकनीकों को सीखा । शिविर के मुख्य कोच सुरेश शांडिल्य ने जानकारी दी कि 2026 में जापान में होने वाले एशियन खेलों में जु-जित्सु मार्शल आर्ट भारतीय टीम में बालोद जिले के खिलाड़ियों का चयन हो सके और यहां के प्रतिभावान बच्चे भाग ले सके। इस उद्देश्य के साथ इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रखा गया। इस शिविर के समापन अवसर पर
कमलेश सोनी , राज सोनी, नितिन यादव ने सभी को शुभकामनाये दी।

You cannot copy content of this page