विधायक कार्यालय में मनी स्व विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि



बालोद। छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष शभोजराज साहू के नेतृत्व में विधायक कार्यालय गुंडरदेही में झीरमघाटी के नक्सली हमले में शहीद कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व पं श्री विद्याचरण शुक्लजी को पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा,संजय साहू,के के राजू चन्द्राकर,नुरुल्ला खान,रवि राय,मानसिंह देशलहरा, अनिल कटहरे,ब्लाक उपाध्यक्ष मो सलीम,युगांत चन्द्राकर,महामंत्री तामेश्वर देशमुख,मोंटू चन्द्राकर,न पं उपाध्यक्ष गौकरण सोनकर,विजय कोरे,सोहन सोनी,रूपचंद जैन,गोपी साहू,परमानंद साहू,मिथलेश चन्द्राकर,सरपंच खिलेंद्र साहू,प्रवेश जैन,उस्मान रजा,दिलीप यादव,मनीष सार्वा,केवल साहू,हीरालाल साहू सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

अर्जुन्दा में भी हुआ आयोजन

छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा के अध्यक्ष संतु पटेल के नेतृत्व में विधायक कार्यालय अर्जुंदा में भी झीरमघाटी के नक्सली हमले में शहीद कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व पं श्री विद्याचरण शुक्लजी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का पुण्य स्मरण किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, विजय बेलचंदन उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, दिलीप देशलहरा एल्डरमैन, हरि साहू, ललित जोशी, मंगल साहू, सागर साहू जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बालोद आईटी सेल, चित्रांश एनएसयूआई अध्यक्ष अर्जुंदा ब्लॉक उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page