DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक तो दुष्कर्म और उस पर पुलिस से भी चालाकी, कोर्ट से जेल जाते आरोपी फरार, घंटे भर में दोबारा गिरफ्तार,पढ़िए बालोद की यह अजब-गजब घटना

बालोद। गुरुवार को शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच बालोद के दल्ली राजहरा मार्ग पर एक मिठाई दुकान के पास रेप व अन्य धाराओं के तहत आरोपी अभिषेक यादव पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिसे गुरुर पुलिस कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर जेल दाखिल करने उप जेल बालोद ले जा रही थी। लेकिन रास्ते में ब्रेकर आने पर पुलिस की गाड़ी की स्पीड स्लो होते ही वह मौका पाकर पुलिसकर्मियों को धक्का देकर गाड़ी से उतर कर भाग गया। ये घटना पहले तो पुलिस के लिए चुनौती बन गई कि उसे कैसे पकडे। तत्काल सोशल मीडिया में आरोपी की तस्वीर वायरल की गई। कोतवाली पुलिस की टीम इसमें जुट गई।आसपास के वार्डों में नाकेबन्दी घेराबंदी कर जांच शुरू की गई। एक से डेढ़ घंटे के भीतर ही आरोपी दुबारा पकड़ा गया। जो कि बालोद शहर में ही एक तालाब के पास झाड़ियों में छिपा हुआ था। थाना प्रभारी बालोद नवीन बोरकर ने बताया कि आरोपी हथकड़ी सहित फरार हो गया था। गाड़ी की स्पीड कम होने पर स्टाफ को धक्का देकर उतर कर भाग गया। हमारी कोतवाली पुलिस की टीम व साइबर सेल ने पूरी तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ा और आगे की कार्रवाई गुरुर पुलिस द्वारा करते हुए आरोपी को जेल भेजा। आरोपी को हाटकेश्वर धमतरी से गिरफ्तार किया गया है। दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य, छेड़खानी का मामला दर्ज है। आरोपी गुरुर ब्लाक के ग्राम कोचवाही का रहने वाला बताया जा रहा है। जो घटना के बाद से फरार था। गुरुर थाने में अपराध क्रमांक 16/2022 धारा 376 (2) ढ , 377, 354, 34 भादवी का मामला दर्ज था।

बालोद की ये बड़ी खबर भी पढ़े

You cannot copy content of this page