DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तुएगोंदी बलवा केस में चौथा आरोपी भी गया जेल

बालोद। थाना मंगचुआ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तुएगोंदी में हुई घटना में तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन ठाकुर के द्वारा लगातार मोनिटरिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के नेतृत्व में प्रकरण की विवेचना की जा रही है । विवेचना क्रम में आरोपी हितेश कुमार लालवानी निवासी दल्ली राजहरा को गुरुवार को पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया। जिस पर हितेश लालवानी के द्वारा जुर्म कबूल किया गया। इसके पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायालय बालोद के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल किया कर दिया गया है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजहरा अरुण नेताम, थाना प्रभारी मंगचुआ दिलीप नाग, थाना प्रभारी महामाया अरुण साहू का विशेष योगदान रहा।

संबंधित खबर

You cannot copy content of this page