
बालोद | पाटेश्वर धाम मुख्य मंदिर पहाड़ी में पशुओं की बलि के बाद हुए बवाल में मंगचुआ पुलिस ने आखिकार बाहर से आकर हमला करने वालों की पहचान कर ली है. उनके खिलाफ बलवा, मारपीट, आर्म्स एक्ट का भी केस दर्ज किया गया है. जो लाठी, डंडे के साथ तलवार लेकर भी आए थे. उक्त घटना फिरू राम कोर्राम के कोठार आमा बगीचा ग्राम तुएगोंदी थाना मंगचुवा जिला बालोद में हुई थी. हमलावर पाटेश्वर धाम के पहाड़ी स्थित मुख्य मंदिर में बलि देने का विरोध कर उनके साथ मारपीट करने आए थे. जिसमें कई लोग घायल हुए हैं. जिन्होंने हमला किया उनमें अधिकतर लोग दल्लीराजहरा, घोटिया क्षेत्र के रहने वाले हैं. कुछ तो रसूकदार नेताओं के परिवार से भी हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है. पुलिस ने पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 120 बी, 147, 148, 149, 294, 323, 506 भादवि 25, 27 आम्स एक्ट 3 (2) (v) एससी/एसटी एक्ट कायम किया है. घटना के प्रार्थी श्याम सिंह नेताम निवासी डूटामारदी की शिकायत पर उक्त अपराध दर्ज हुआ है. उनका कहना है कि 1 मई 2022 को दोपहर लगभग 2.बजे ग्राम प्रमुख तुएगोंदी परदेशी राम कोर्राम, ग्रामवासी देवी राम दुग्गा, मन्नु राम दुग्गा , लल्लु राम दुग्गा, सुपोतिन दुग्गा, मानदास कोर्राम, धन्नुलाल मण्डावी, बाबूलाल मण्डावी, मंगद राम मण्डावी, मंगिया राम मण्डावी, बुद्धकर सिंह मण्डावी, नारद सिंह मण्डावी, धनुष लाल मण्डावी, करण सिंह मण्डावी, लल्लु राम सोरी, हरी राम वट्टी, रामदयाल कोर्राम, फिरू राम कोर्राम, दयाराम वट्टी, रामजी मरापी, विशाल सिंह मरावी, बुधो बाई मण्डावी, बंशी लाल कोर्राम शशिभूषण, महेश कोरेटी, टीकम ठाकुर, तुकाराम कोर्राम, बिसनाथ गोटा, सहित लगभग 200 महिला-पुरूष फिरू राम कोर्राम के कोठार आमा बगीचा में उपस्थित होकर अपने जाति परम्परा अनुसार पूजा पाठ कर पास में ही खाना बना रहे थे तभी लगभग शाम 04.30 बजे कुछ लोग तिलेश्वर साहू, हितेश कुमार लालवानी, विकनेश तेलगू, कुलवंत वैष्णव, संजय प्रसाद तिवारी, संजीव सिंह उर्फ संटू, सौरभ जैन, विजय कुमार भान, राहुल अन्ना, सुमित जैन एवं 25-30 अन्य लोग मो0सा0 क्रमांक सी.जी.-08-ए.पी.-7146 हिरो होण्डा साईन मो0सा0 क्रमांक सी.जी.-24-पी.-6483 और पीकअप वाहन में आकर हम लोगो को अश्लील शब्दों के साथ जातिगत गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए तलवार, लाठी, डण्डा से लैस होकर हमारे उपर पथराव करने लगे. उपस्थित आदिवासी समाज के लोग उनके इस अचानक आक्रमण से अपने आप को बचाते हुए ईधर-उधर भाग रहे थे तब हमारे समाज के बंशी राम कोर्राम, परदेशी राम कोर्राम, श्रीमती बुधो बाई मण्डावी, और शशिभूषण चंद्राकर व अन्य लोग बीच बचाव कर रहे थे। जिन्हे बीच बचाव के दौरान उपरोक्त आरोपियों के मारपीट करने से सिर हांथ पैर व अनेक अंगों में चोंट लगकर खून निकला है। यदि हमारे द्वारा अपने आप को बचाया नही जाता व घायल लोगो के द्वारा बीच बचाव नही किया जाता तो निश्चित ही आदिवासी समाज के लोगो के विरूद्ध गंभीर घटना घटित हो सकती थी उपरोक्त व्यक्तियों के द्वारा पूर्व नियोजित व षडयंत्रपूर्वक हमारे धार्मिक कार्य स्थल में उपस्थित होकर जातिगत गाली गुप्तार व मारपीट किये हैं उनके द्वारा जातिगत गाली गुप्तार करने से मुझे व समाज के लोगों को बुरा लगा है। तथा हम लोग अपमानित हुए हैं।
देखिए पूरी लिस्ट

ये संबंधित खबर भी पढ़ें जिसे हमने पहले प्रकाशित की
ये भी पढ़ें













20 दिन पहले बड़े भाई की हत्या कर तालाब के पास छिपाया था लाश, गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवा कर खुद फंसा आर
[…] […]