दल्लीराजहरा। ईद के मुबारक अवसर जनपद सदस्य संजय बैस ने मस्जिद पहुँच कर मुस्लिम भाइयो को ईद की बधाई दी। ईद के पावन अवसर पर ईदी के तौर पर बच्चो को जनपद सदस्य संजय बैस ने कॉपी पेन चॉकलेट एवम बड़ो के लिये उपहार स्वरूप इत्र भेंट किया। संजय बैस ने कहा कि ईद के मुबारक अवसर पर मैं प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आया हूं।

आपसी भाई चारा का त्योहार हम सब मिल जुल कर मनाते आये हैं। सर्वधर्म सम्भाव का परिचय देते हुए एकता का परिचय देना है। मुस्लिम समाज के सदर जनाब वहीद अली ने कहा कि आज ईद में मुबारक अवसर पर नवाज अदा कर गाँव के खुशहाली,अमन चैन की दुआ पूरे नवाजियो ने किया। आज ईद हम भाई चारे के साथ मना रहे है जिसका उदाहरण हमारे जनपद सदस्य स्वयं उपस्तिथ होकर दिए है। मैं पूरे मुस्लिम समाज के तरफ से शुक्रिया अदा करता हूं।

हमारे बच्चे अच्छे तालीम ले सके इस उदेद्श्य से जनपद सदस्य संजय बैस ने कॉपी पेन वितरण किये है। इस कार्यक्रम में उप सरपंच दीपक यादव हाजी दिलादार रिजवी डॉ नसीम खान शब्बीर खान शमशेर खान समीम खान जावेद खान नईम कुरैशी परवेज मिर्ज़ा मौलाना सहाब याकूब खान हकीम खान शानू उपस्तिथ रहे।












20 दिन पहले बड़े भाई की हत्या कर तालाब के पास छिपाया था लाश, गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवा कर खुद फंसा आर
[…] […]