DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद विधायक पहुंची ईदगाह, बांटी खुशियां

बालोद। विधायक संगीता सिन्हा ईद उल फितर के मौके पर मुस्लिम समुदाय के बीच पहुंची। बालोद के ईदगाह में जाकर उन्होंने उन्हें ईद उल फितर की मुबारकबाद दी।

साथ ही ईद की खुशियां बांटी। छोटे बच्चों के बीच जाकर उन्हें दुलारा। तो समाज के लोगों को भी इस मौके पर हमेशा की तरह अमन-चैन के साथ रहने व भाईचारे को प्रोत्साहित करने की बात कही। समाज के लोगों ने भी आगमन पर विधायक का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल यादव, साजन पटेल, सहित मुस्लिम समुदाय के प्रमुख जन मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page