DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग – बालोद के खैरतराई गांव में पति-पत्नी ने एक साथ लगाया मौत को गले, सुबह से गांव में हड़कंप, पहुंची पुलिस

बालोद। बालोद से लगे हुए ग्राम खैरतराई में पति- पत्नी ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी ग्रामीणों को सुबह हुई। अनुमान है कि रात में दोनों ने फांसी लगाई है। पति, पत्नी एक साथ मौत को गले लगाने की इस घटना से गांव में हड़कंप है। बालोद पुलिस को भी खबर की गई। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम ताकेश्वर ठाकुर उम्र 32 वर्ष व उनकी पत्नी का नाम ज्योति बताया जा रहा है। ताकेश्वर बालोद में ही ट्रक ड्राइवरी का काम करता था। घटना के पीछे फिलहाल परिवारिक विवाद कारण के रूप में सामने आया है। चर्चा है कि रात में घर में किसी के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ घर से निकल गया था। सुबह दोनों की मौत की खबर आई। परिवार में मृतक के पिता का निधन पहले हो चुका है। घर में उनकी मां, फटकन बाई,भाई लीलेश्वर और एक बहन रहते हैं। छोटे भाई और बहन की शादी नहीं हुई है। मृतक बड़ा बेटा था। यह भी जानकारी सामने आई कि संबलपुर (भानुप्रतापपुर) मायके की रहने वाली ज्योति से ताकेश्वर ने पिछले साल ही प्रेम प्रसंग में शादी की थी। हालांकि दोनों एक ही जाति के थे इसलिए सामाजिक रीति रिवाज से भी शादी हुई। बच्चे फिलहाल नहीं थे। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। पीएम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ में और अधिक खुलासा हो सकता है।

ये बड़ी खबर भी पढ़ें

You cannot copy content of this page