बालोद/गुरुर। गुरुर ब्लाक के ग्राम सांगली में जादू टोने के शक में अपने पिता नरेश केवट को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतारने वाले बेटे भगत केवट को कंवर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
मंगलवार को बेटे ने अपने बाप पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया था। जिनका इलाज जिला अस्पताल धमतरी में चल रहा था। पुलिस ने देर शाम को आरोपी बेटे के खिलाफ प्राणघातक हमला करने पर धारा 307 सहित अन्य धाराओं के तहत केस फाइल किया था। इस बीच खबर आई कि घायल पिता की मौत हो गई है। मामला गुरुर थाना क्षेत्र के कंवर चौकी इलाके का है। जहां सांगली के रहने वाले आरोपी भगत केवट ने अपने पिता नरेश केवट पर कुल्हाड़ी से तीन बार गर्दन के पास वार कर दिया था। जिससे उनके पिता की हालत गंभीर हो गई। जिन्हें ग्रामीणों ने 108 के जरिए जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती करवाया था।
जादू टोना के शक में हुआ विवाद
तो वही घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी ने अपने पिता पर जादू टोने के शक में हमला किया। आरोपी को शक था कि पिता के द्वारा जादू टोना किया जाता है। जिससे उनकी पत्नी उनके साथ नहीं रहना चाहती और वह मायके जाने की जिद करती है। आरोपी का कहना था कि उनकी पत्नी आए दिन उससे भी विवाद करती थी और उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। वह मायके जाने की जिद करती थी। उन्हें लगा कि इसके पीछे उनके पिता का हांथ हो सकता है तो वह अपनी पत्नी को साथ लेकर अपने पिता के पास गया और वाद विवाद शुरू हो गया। ताव में आकर फिर आरोपी पुत्र ने अपने पिता पर तीन बार कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हत्या की धारा और जुड़ेगी

कंवर चौकी प्रभारी कैलाश मरई ने बताया कि फिलहाल धारा 307 के तहत कार्यवाही हुई थी। बाद में मालूम हुआ कि घायल की मौत हो गई है। आरोपी को रिमांड पर जेल भेजा गया है। पर इसमें धारा 302 हत्या का मामला भी जोड़ा जा रहा है।
ये भी पढ़े
