DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महंगाई का ऐसा विरोध- रसोई गैस सिलेंडर व पेट्रोल केन पर हार चढ़ाकर कांग्रेसियों ने की नारेबाजी, महंगाई मुक्त भारत की अपील

बालोद। कांग्रेस द्वारा अब चरम पर पहुंच रही महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा जा रहा है। महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत इस क्रम में ग्राम भरदा कला में कांग्रेसियों ने रोचक ढंग से महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। नेताओं ने रसोई गैस सिलेंडर व पेट्रोल के केन पर हार चढ़ा कर माल्यार्पण कर नारेबाजी की।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मंहगाई मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर के मार्गदर्शन में उक्त विरोध प्रदर्शन हुए। भरदाकला में सिलेंडर एवं पेट्रोल केन में माल्यार्पण कर केंद्र सरकार के मंहगाई विरोधी नीतियों पर जमकर आक्रोश व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्रांतिभूषण साहू संयुक्त सचिव जिला कांग्रेस कमेटी, चुकेश्वर साहू सरपंच एवं महामंत्री अर्जुन्दा ब्लाक कांग्रेस भोपेंद्र साहू सचिव ब्लाक कांग्रेस दुष्यन्त अमृत जिला सचिव पिछड़ावर्ग कांग्रेस, आदित्य भूषण साहू सचिव जिला युवक कांग्रेस प्रवीण कुमार साहू सचिव पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, देवेंद्र साहू उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page