बालोद जिले में एलएलएम संकाय की सौगात है बड़ी उपलब्धि, समाजसेवी जयंत किरी ने जताया विधायक का आभार



बालोद/गुरुर। बालोद जिले में अब विधि क्षेत्र में भी उच्च शिक्षा मिलेगी। जहां एलएलबी के साथ अब एलएलएम संकाय भी शुरू हो रहा। बालोद कॉलेज में यह सुविधा दी जा रही है। इसके लिए शासन से स्वीकृति भी मिल चुकी है। इस उपलब्धि के पीछे विधायक संगीता सिन्हा की अहम भूमिका है। जिसके लिए गुरुर के समाजसेवी जयंत किरी ने उनकी काफी प्रशंसा की। समाजसेवी जयंत किरी ने कहा कि विधि संकाय से जुड़े छात्रों व इस क्षेत्र में जाने वाले लोगों में इस बात से काफी खुशी है कि अब उन्हें दुर्ग-भिलाई या बड़े शहरों की ओर रुख करना नहीं पड़ेगा। उन्हें जिले में ही सुविधा मिलेगी और बेहतर तरीके से वकालत की तैयारी होगी। कानून के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और लोग इस क्षेत्र में कैरियर भी बना सकेंगे। उन्होंने विधायक को साधुवाद देते हुए कहा कि उनके प्रयास से ये संभव हुआ और शिक्षा के क्षेत्र में यह खास योगदान होगा। जयंत किरी ने कहा कि विधायक संगीता सिन्हा द्वारा लगातार क्षेत्र की शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य विकास को लेकर कार्य किया जा रहा है। जो उनके कार्यकाल की अहम उपलब्धियां है। इसका लाभ आने वाले दिनों में भी उन्हें भरपूर मिलेगा। जनता उनके साथ है। क्योंकि वे उनकी हर समस्या को जड़ से हल करने में तत्पर रहती है। शिक्षा के क्षेत्र में यह एक सार्थक कदम है। विधि संकाय में एलएलएम शुरू होना बालोद जिले के लिए भी एक बड़ी बात है। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पहल करते हुए कई शासकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर के नवीन विषय और संकाय स्वीकृत किए गए हैं। जिसके तहत शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय बालोद में अब एलएलएम की कक्षा भी लगेगी। जो मास्टर ऑफ लॉ से संबंधित है। अभी यहां एलएलबी यानी बैचलर ऑफ लॉ की क्लास लगती है। अब वे स्टूडेंट्स स्नातकोत्तर भी कर सकेंगे। पहले वे सिर्फ एलएलबी तक की पढ़ाई कर पाते थे। बालोद के लिए इस संकाय में 20 सीट की स्वीकृति दी गई है। इसमें एक प्राध्यापक का पद भी दिया गया है। एलएलएम कोर्स को कानून की पढ़ाई में सबसे लोकप्रिय तथा सर्वश्रेष्ठ डिग्री में से एक माना जाता है। और यह कोर्स पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स है। जिसमें आपको नियम कायदों से जुड़ी शिक्षा दी जाती है। एल एल एम कोर्स पूरा करने के बाद ही आप तहसील से लेकर जिला स्तर, हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट तक वकील बन सकते हैं और अपना करियर आसानी से बना सकते हैं। लेकिन कोर्स करने के लिए आपको एलएलबी कोर्स करना है। साथ ही यह 2 साल का कोर्स है जिसे 4 सेमेस्टर में बांटा जाता है। इसमें आपको कानून विभाग से जुड़ी सारी जानकारी दी जाती है। इस कोर्स को एलएलबी कोर्स से बेस्ट कोर्स माना जाता है।

You cannot copy content of this page