DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता पुष्पेन्द्र चंद्राकर के घर से 90 हजार के सोने-चांदी के जेवर पार,पढ़िए खबर कैसे हुई चोरी?

बालोद बालोद जिले के चर्चित भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र चन्द्राकर के रजोली स्थित घर में चोरी हो गई। अज्ञात चोर ने उनके घर से करीब 90 हजार के सोने चांदी के जेवर पार कर दिए हैं। मामले में रनचिराई पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। जानकारी अनुसार दिनांक 29.01.2022 के सुबह 07.00 बजे पुष्पेन्द्र अपने परिवार बच्चों को भैंसबोड ससुराल में छोडकर बडी बहन के यहां ग्राम कुकदा उरला कुम्हारी चला गया था। घर के देखरेख के लिए किसी को नहीं रखा था। अपने मकान में ताला लगाकर चला गया था। आज दिनांक 31.01.2022 के सुबह पडोसी फोन करके बताया कि दिनांक 30.01.2022 के रात्रि 07.00 बजे घर का लाईट जलाये, आज सुबह पडोस में ताला टुटने की जानकारी होने पर आपके घर के ताला को देखने पर कोई अज्ञात चोर द्वारा ताला तोडकर रात्रि में घर अंदर प्रवेश कर घर में रखे सामान को ले गया है, कहकर मोबाईल फोन से सूचना देने पर तत्काल अपने घर अपने परिवार सहित ग्राम रजोली आया। देखे मेरे घर के तीनों रूम का ताला तोडकर आलमारी में रखे सोने का झुमका 01 तोला, कान का सोने का लटकन टाप्स आधा तोला, सोने का लाकेट 02 नग, सोने का गेहूं दाना 06 नग, सोने की अंगुठी जेन्ट्स 03 नग, सोने की खुंटी टाप्स 02 नग, सोने का कंगन 01 तोला, सोने का रिंग टाप्स 02 नग, सोने की बाली बच्ची की 01 नग, सोने की चैन 01 नग लाकेट लगा हुआ, सोने का नथ 02 नग, चांदी का पायल 07 जोडी, चांदी का सिक्का 04 नग, चांदी की फ्रेम वाली मुर्ति छोटी, पुरानी इस्तेमाली कीमती 90,000 रू0 को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है।

ये खबर भी पढ़ें

You cannot copy content of this page