DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हल्ला बोल- 5 सूत्रीय मांग को लेकर 120 सोसाइटी में भाजपाइयों ने दिया धरना

बालोद। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा आह्वान पर 5 सूत्रीय मांग को लेकर जिले के लगभग 120 धान खरीदी केंद्र पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस धरना प्रदर्शन में जिला भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण मंडल के कार्यकर्ता गण व किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी गण शामिल हुए। एक दिवसीय इस धरना के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सभी ब्लॉकों में अनुभाग अधिकारी राजस्व को सौंपा गया
।प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा व जिला प्रभारी कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि सरकार ने जो किसानों से वादा किया है उससे भूपेश सरकार उस वादों से मुकर रही है जिसका जवाब आने वाले समय में आम जनता व किसान देगी।जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा है कि राज्य सरकार के पास किसानों के हित में कोई स्पष्ट नीति नहीं है प्रदेश के किसानों को लगातार छला जा रहा है।जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने कहा कि प्रदेश में बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई सरकार को तुरंत करना चाहिए।
प्रदेश मंत्री भाजपा राकेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार को किसानों के के साथ अन्याय कर रही है हम किसानों के साथ खड़े हैं।प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा पवन साहू ने कहा कि एक एक दाना खरीदने वाली भूपेश सरकार किसानों को रुला रही है।

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

1: धान खरीदी की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाई जाए।

2: रबी फसल हेतु खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करें ।

3: असमय वृष्टि ओला एवं बारिश से क्षतिपूर्ति तत्काल प्रदान किया जाए।

4: लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल दिया जाए ।

5: पिछले वर्ष के धान की बकाया राशि एवं 2 वर्ष का बकाया बोनस शीघ्र दें।
उपरोक्त मांग समय सीमा पर पूर्ण ना होने पर किसान मोर्चा ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इस धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक गण प्रीतम साहू वीरेंद्र साहू राजेंद्र राय लेख राम साहू किशोरी साहू देवेंद्र जसवाल नरेश यदु त्रिलोकी साहू यादराम साहू नंदकिशोर शर्मा चेमन देशमुख सोमेश् साहू दुर्गा नंदन साहू दुष्यंत सोनवानी टीनेश्वर बघेल रुपेश सिन्हा कौशल साहू प्रेम साहू मनीषा झा गोविंद वाधवानी हेमंत साहू मनोहर सिन्हा रोमन सोनकर टीकाराम निषाद ओंकार सिन्हा गणेश साहू पन्नालाल साहू सुरेश देशमुख शशिकांत साहू मितेंद्र वैष्णोव उमेश विश्वकर्मा विक्रम ध्रुव दयानंद साहू देवधर साह जगदीश देशमुख सुरेंद्र देशमुख संतोष कौशिक वीरेंद्र साहू धनेश्वर मिश्रा पार्थ साहू धर्मेंद्र साहू नरेंद्र सोनवानी कमल पंपालिया खिलेश्वरी साहू कृतिका साहू गणेश राम साहू डॉमेंद्र साहू मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page