दुर्घटनाओं को न्यौता देता मानपुर चौक मुख्य मार्ग के खतरनाक गड्डे।



लोगों के विरोध के बाद शासन,प्रशासन करता है थूकपालिश मरम्मत

लौहनगरी में प्रवेश करने के पूर्व मुसाफिर करे जानलेवा गढ्डों से बचाव – जनकलाल ठाकुर

शेखर गुप्ता दल्लीराजहरा।छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा एवं छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ ने मानपुर चौक सड़कों की हालत को देखते हुए उसे सुधारने के लिए शासन प्रशासन को पहले ही निवेदन किया जा चुका है उसके बाद प्रशासन के कानों में जू तक नहीं रेंगी ,इन गड्ढों में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है,शासन प्रशासन की गाड़ियां रोज इस मार्ग से होकर गुरजती है, लेकिन इन खराब सड़कों को बनाने के बजाए प्रशासन के आला अधिकारी इन्हे अनदेखा कर रहे है, लाखो टन की खनिज संपदा इसी मार्ग से होकर राजधानी पहुंचती है, लेकिन जिस मार्ग से होकर लाखो की संपदा जाती, उसे प्रशासन दुरस्त करवाने के बजाए अनदेखा कर रही , मानपुर चौक के निवासी और दुकानदार भी परेशान है सैकड़ों गाड़ियां चलने से धूल धक्कड़ से आम जनता परेशान है, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जनक लाल ठाकुर जी ने सरकार की इस लालफीताशाही कार्यों की निंदा की, और कहा कि प्रतिदिन इस मार्ग पर पुलिस प्रशासन द्वारा आम जनता से नियमो का पालन करवाने हेतु चालान काटा जा रहा है, लेकिन खुद प्रशासन जब नियमो का पालन ना करें तब क्या किया जाए, जैसे आम जनता से नियम पालन के लिए चालान काटा जा रहा वैसे ही इन सड़कों पर ध्यान देना चाहिए, और इस मार्ग को मरम्मत करवा कर मार्ग को दुर्घटना रहित बनाना चाहिए, शासन प्रशासन से निवेदन करने के बाद भी इस मार्ग का मरम्मत नहीं करवाया गया तो आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा, छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ उग्र आंदोलन और मुख्य मार्ग को चक्का जाम करने को बाध्य होगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी।

You cannot copy content of this page