इस बार भी वाटरप्रूफ लिफाफे और बॉक्स में भेज सकेंगे बहन अपने भाइयों को राखी, पोस्ट ऑफिस में मिल रही है विशेष सुविधा



बालोद। रक्षाबंधन इस बार 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए डाकघरों में समय रहते राखी लिफाफे और बॉक्स की व्यवस्था कर दी गई है, ताकि कोई भी बहन अपने भाई को राखी भेजने से वंचित न रह जाए। रक्षाबंधन का पर्व अक्सर बारिश के मौसम में आता है, जिससे पारंपरिक लिफाफों में भेजी गई राखियों को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने वाटरप्रूफ लिफाफों और बॉक्स की व्यवस्था की है, जिससे राखी का भावनात्मक संदेश बिना किसी रुकावट के पहुंच सके। डाकघरों में डाक विभाग द्वारा तैयार किए गए ये लिफाफे पूरी तरह वाटरप्रूफ हैं और खास राखी थीम पर आधारित प्रिंटिंग के साथ उपलब्ध हैं। ये लिफाफे और बॉक्स सभी डाकघरों में बिक्री के लिए रखे गए हैं। छोटा लिफाफा (11X22 सेमी) – मूल्य 10 रुपया, इसमें 1-2 राखी आसानी से भेजी जा सकती है। यह मुलायम, मजबूत और वाटरप्रूफ कागज से बना है। दल्लीराजहरा डाकघर में 1000 लिफाफे हेतु बिक्री हेतु मंगवाए गए है। पोस्ट मास्टर जयप्रकाश जायसवाल ने बताया बहने अपनी राखी भारत देश के साथ साथ विदेशों में रह रहे अपने भाइयों को भी स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपनी राखी भेज सकते है । कुल 106 देशों को वे अपनी राखी भेज सकते है।

राखी के वितरण हेतु विशेष व्यवस्था

दल्लीराजहरा डाकघर के पोस्टमास्टर जयप्रकाश जायसवाल ने यह भी बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन 200 से 300 राखी दल्लीराजहरा डाकघर में वितरण हेतु पहुँच रहे है उक्त राखियों को प्रतिदिन प्राप्तकर्ता तक पहुँचाया जा रहा है ।

डाकघर में गंगाजल भी उपलब्ध है

जयप्रकाश जायसवाल ने बताया कि डाकघर में मात्र 30 रुपये में गंगोत्री का पवित्र गंगाजल भी मिल रहा। सावन के महीने में डिमांड बढ़ गई है। सावन का महीना शुरू होते ही गंगाजल की डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे में गंगाजल की बढ़ती मांग को देखते हुए डाकघर प्रबंधन ने भी लोगों को घर बैठे गंगोत्री का पावन गंगाजल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना का खास महत्व है. इस माह लोगों की भक्ति को देखते हुए डाक विभाग की तरफ से शिव भक्तों को विशेष तोहफे के तौर पर गंगोत्री का गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा है. 250 एमएल गंगाजल की बोतल की कीमत मात्र 30 रुपये है. सावन के महीने में इसकी डिमांड कई गुना बढ़ गई है. लोग गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक कर रहे है. वहीं डाकघर पर भी गंगाजल उपलब्ध है.

You cannot copy content of this page