DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किल्लेकोड़ा में मां के नाम एक पेड़ कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत के समक्ष हुआ वृहद वृक्षारोपण, ग्रामीणों ने पौधे भी गोद लिए…

बालोद। वनांचल क्षेत्र में स्थित किल्लेकोड़ा में शासन द्वारा निर्धारित मां के नाम एक पेड़ कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत के समक्ष वृहद वृक्षारोपण किया गया। उपस्थित सदस्यों ने एक-एक पौधे मां को समर्पित करते हुए लगाए तथा पौधे के बढ़ने तक उसकी रक्षा करने का वचन लिया। कई सदस्यों ने पौधों को गोद भी लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्रेष्ठ निर्भय भंडारी जनपद सदस्य ,श्रीमती हेमलता विश्वकर्मा सरपंच, चंद्रशेखर उपसरपंच ,रावेंद्र मंडावी सचिव ,होरीलाल सिन्हा पंच, कोमल राम गांवरे, किशोर कुमार राणा, गोदावरी बाई भंडारी, श्रीमती किरण कोलियारा, दीपक बाई भुआर्य ,नागरिक ,छगन धनकर, पुरुषोत्तम मसिया, ईश्वरी कोकिला, संतोषी तारम, रामलाल गांवरे ,भागो सिहारे ,भुनारु सिहारे, नरेंद्र विश्वकर्मा आदि बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे ।इस अवसर पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भंडारी जी ने कहा कि- वृक्ष है जहां ,पानी है इसलिए पौधों की रक्षा कर जल स्तर को बढ़ाना है। और आप सब ने अपना कीमती समय निकालकर इस कार्यक्रम में उपस्थित दिए ।इसके लिए मैं आप सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं और आप सब के प्रति आभार व्यक्त करता हूं । उक्त जानकारी डॉक्टर बी. एल. साहसी ने दी।

You cannot copy content of this page