बालोद -शिव सेना द्वारा गौ माता के सुरक्षा हेतु महा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत शुक्रवार को शिव सेना प्रदेश कार्यालय से शिव सेना के प्रमुख पदाधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। पहले चरण में एक लाख हस्ताक्षर कराने का निर्णय लिया गया है।
शिव सेना प्रदेश सचिव शंकर चैनानी ने बताया कि गौमाता की हत्या बंद करने, गौ तस्कर गाड़ी को राजसात करने, गौ हत्या करते पाएं जाने पर हत्या का मामला दर्ज करने, गांव गांव स्थित गौठान को गौशाला का नाम देकर घुमंतू पशुओ सुरक्षित रखने, कलेक्टर रेट पर दो गौ सेवक रखने को ले कर शिव सेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार, भारतीय कामगार सेना के प्रदेश अध्यक्ष मधुकर पांडे, किसान सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव रेशम जांगड़े, युवा सेना प्रदेश अध्यक्ष सन्नी देशमुख प्रदेश पदाधिकारी शोभा शकंर त्रिपाठी/कमल सोनी/दिनेश ताम्रकार/शिवराम केसरवानी मनीष तिवारी की विशेष उपास्थिति में शिव सेना प्रधान कार्यालय रायपुर में शिव सेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के कर कमलों द्वारा महा हस्ताक्षर की शुरुआत की गई।

श्री चैनानी ने बताया की पहले चरण में दुर्ग संभाग जिला राजनांदगांव/चौकी मोहला मानपुर/खैरागढ़ छुईखदान/दुर्ग/कबीरधाम/बालोद/बेमेतरा में एक लाख महा हस्ताक्षर अभियान का लक्ष्य रखा गया है। महा हस्ताक्षर अभियान बालोद जिले मे भी शुरू हो गयी है। बालोद जिले के शिवसेना के पदाधिकारी हर्ष शर्मा, चंदन सोनकर, चेतन लाल साहू, संदीप कुमार साहू, शकुन्तला देवांगन, अनिल सिंह राजपूत, डेविड सोनी, अधिवक्ता बालमुकुन्द अग्रवाल, कुमार सिंह हिरवानी गांव गांव जाकर हस्ताक्षर अभियान चला रहे है। जिसमें उन्हें जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।
