DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आदिवासी विभाग के नवनियुक्त सहायक आयुक्त विजय सिंह कंवर कर्मचारी संघ ने किया अभिनंदन..

बालोद:-आदिवासी विकास विभाग के नव नियुक्त सहायक आयुक्त श्री विजय सिंह कंवर से आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा सौजन्य मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट किया गया । संघ द्वारा कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों को सहायक आयुक्त के समक्ष रखा गया। जिसमें सहायक आयुक्त द्वारा समस्त कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों का बैठक बुलाकर निराकरण करने एवं जायज मांगों को स्पष्टता के साथ पूरा करने हेतु आश्वासन दिया गया। मुलाकात करने आए संघ के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार साहू, सचिव वीरेन्द्र कश्यप, कार्यकरिणी सदस्य छन्नू लाल, पीतांबर साहू,नंद किशोर साहू, महिला कार्यकरिणी सदस्य बिशौनी साहू, रूखमणी देवांगन एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page