बालोद। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र हरमुख के मार्गदर्शन में फेडरेशन के पदाधिकारियों ने विगत दिनों जिला शिक्षाधिकारी से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। जिसके परिणाम स्वरूप कुछ मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला अधिकारी द्वारा संगठन को आश्वस्त किया गया कि जिले में अतिशीघ्र प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति होगी। जिसमे शिक्षा विभाग में लगभग 30 पद एवं ट्राईबल में लगभग 15 पदों में पदोन्नति होनी है, नए सत्र के पहले ही पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। समर कैंप के लिए बढ़ती गर्मी को देखते हुए समर कैंप का आयोजन बालोद जिले में नही किया जाएगा। उच्च वर्ग शिक्षक पदोन्नति हेतु त्रुटि मुक्त वरिष्ठता सूची प्रकाशन पर चर्चा हुई। जिसमें प्राप्त दावा आपत्ति के बाद वरिष्ठता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। डौंडी ब्लॉक के शिक्षिकाओं का गृह भत्ता कटौती के लिए वित्त विभाग के नियमानुसार उन्हें गृह भाड़ा भत्ता बहाल करने हेतु चर्चा हुई। जिसका जल्द ही समाधान किया जाएगा। बालोद जिले के पांचों ब्लाक में पंचायत विभाग के शेष समयमान एरियर्स का भुगतान हेतु हर ब्लॉक से बचे शिक्षको की सूची मंगाकर आबंटन जारी हेतु मांग की गई।
अनुसूचित क्षेत्र में 20 आकस्मिक अवकाश का प्रावधान लागू करने एवं विशेष अर्जित अवकाश की माँग की गई। जिस पर बताया गया कि 13 आकस्मिक अवकाश ऑनलाइन अवकाश पोर्टल में दिखाते है उसके बाद 7 अवकाश को ऑफलाइन लिया जा सकता है। विकासखण्ड डौण्डी के शिक्षक साथी सुनील भंडारी जिनका पंचायत चुनाव से वापस आते समय दुर्घटना से मृत्यु के बाद शासन द्वारा प्रदाय राशि का त्वरित भुगतान करने के संबंध में 1 घंटा सार्थक चर्चा हुई। इस चर्चा में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र हरमुख, अलेन्द्र यादव, छबिलाल साहू, प्रहलाद कोसमार्य, अनिल दिल्लीवार, संदीप दुबे, कुमार संभव देवांगन, मदन साहू, नकुल अलेन्द्र, एस के खरे, अरविंद गंजिर, ओमप्रकाश साहू, अनिल देवांगन, ममता घराना, अर्पणा चकवर्ती, शबनम खोबरागड़े, शशि सिंह, नीलम देवांगन, सविता वर्मा, आदि शिक्षक साथी उपस्थित थे।
विभिन्न मांगों को लेकर फेडरेशन मिला जिला शिक्षा अधिकारी से,जल्द होगा सहायक शिक्षको का प्रधानपाठक में पदोन्नति
